{"_id":"57f95c1e4f1c1b0d2f26fd54","slug":"devi-songs-echo-in-the-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली-मोहल्लों में गूंज रहे देवी गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गली-मोहल्लों में गूंज रहे देवी गीत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 09 Oct 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। शारदीय नवरात्र की सप्तमी शनिवार को देवी के कालरात्रि स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। देवी मंदिरों, घरों में विशेष अनुष्ठान किए गए। शतचंडी यज्ञ, दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से देवी धाम गूंजते रहे। सिद्धपीठ ललिता देवी मंदिर में देवी का कालरात्रि स्वरूप में मनोहारी शृंगार किया गया। मंगला आरती के बाद पूजन का क्रम आरंभ हुआ जो देर रात तक चलता रहा। त्रिकाल आरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। मंदिर समिति की ओर से भी कन्याएं पूजी गईं। समिति अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा, महामंत्री धीरज नागर आदि ने व्यवस्था सभाली।
कल्याणी देवी मंदिर में देवी के शृंगार दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा। स्वर्ण, चांदी के आभूषणों और बहुरंगी फूलों से देवी सजीं। मंदिर परिसर में शतचंडी पाठ अभिषेक पूजन सहित अन्य अनुष्ठान हुए। शक्तिपीठ अलोपीदेवी में महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रामसेवक गिरि की देखरेख में निशाकाल में विशेष अनुष्ठान हुए। परिसर में मुंडन, कर्णछेदन संस्कार हुए। निशान चढ़ाने के लिए पासपड़ोस के श्रद्धालु पहुंचे।
मुट्ठीगंज कालीबाड़ी में पुष्पांजलि के बाद विशेष हवन एवं पूजा हुई। चौक गंगादास स्थित खेमामाई मंदिर में पट खुलने के साथ ही मां के नौ विद्या स्वरूप का पूजन अर्चन किया गया। देवी के भव्य शृंगार दर्शन को भक्तों का तांता लगा। हाईकोर्ट हनुमान मंदिर के अष्टभुजी मंदिर, हनुमत निकेतन के दुर्गा मंदिर, सिद्धेश्वरीगुप्त महापीठ में निशाकाल में तांत्रिक अनुष्ठान हुए। कर्नलगंज व कटरा कालीबाड़ी,चौफटका,समियामाई सहित देवी के विभिन्न मंदिरों में दुर्गा सप्तशती, शतचंडी के पाठ हुए।
विज्ञापन
शनिधाम में शनि, शक्ति उपासना
अतरसुइया स्थित सिद्धपीठ शनिधाम में शनिवासरीय सप्तमी पर शनि, शक्ति की उपासना की गई। पीठाधीश्वर पराग जी की देखरेख में जलाभिषेक, तैलाभिषेक, अष्टभुजी के पंचामृत स्नान के बाद दीपदान हुआ। शाम को माता मनसा, गायत्री और शनिदेव का फूलों से शृंगार किया गया। रात में अनेक दीपों से महाआरती उतारी गई। कार्यक्रम में धर्मेंद्र कुशवाहा, प्रदीप कनौजिया, शिवम सेठ, प्रवीण मल्होत्रा, शीबू विश्वास, मिनी सेठ, भगवती, साक्षी, प्रियंका सहित शनि परिवार सेवा समिति के सदस्य मौजूद थे।