फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   details report ask on the cases file in teacher bharti

शिक्षक भर्ती को लेकर दर्ज मुकदमों की जानकारी तलब

Fri, 30 Oct 2020 11:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
details report ask on the cases file in teacher bharti
details report ask on the cases file in teacher bharti
प्रयागराज। 68500 और 69 हजार शिक्षक भर्ती को लेकर न्यायालय में अब तक कितनी याचिकाएं दाखिल की गईं और याचिकाएं दाखिल करने वालों के नाम क्या हैं, ऐसी ही तमाम जानकारियां बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी एडी बेसिक और बीएसए से तलब कर ली हैं। उन्होंने संबंधित सूचनाएं तीन नवंबर को शाम छह बजे तक ई-मेल के माध्यम से भेजने के लिए कहा है।
विज्ञापन

सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि 68500 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत तीन चरणों में 45383 अभ्यर्थियों के लिए जनपद आवंटन की कार्यवाही की जा चुकी है और परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार रिक्त पदों के मुकाबले 31277 पदों पर सहायक अध्यापक की चयन/नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। संज्ञान में आया है कि 68500 चयन/नियुक्ति प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों में से एमआरसी अभ्यर्थियों ने जनपद बदलने और 69 हजार चयन/नियुक्ति प्रक्रिया में अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय में वाद योजित कर संशोधन की मांग की है।
विज्ञापन

ऐसे में सभी एडी बेसिक और बीएसए से इन याचिकाओं के बारे में तीन नवंबर तक निर्धारित प्रारूप में जानकारी मांगी गई है। इसमें वादों का प्रकार, रिट/अवमानना/विशेष अपील संख्या, वादी/अपीलीर्थी का नाम, आवंटित जनपद, जनपद की मांग जिसकी मांग की जा रही है, पारित आदेश, न्यायालय के समक्ष वाद की अद्यतन स्थिति, त्रुटि जिसके संशोधन की मांग की जा रही है, के बारे जानकारी देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed