फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Destroy empty bottles at junction and get five percent discount coupon

प्रयागराज: पानी की खाली बोतल नष्ट करें और पाएं खानपान में पांच फीसदी छूट का कूपन

Mon, 03 Feb 2020 12:54 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 03 Feb 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Destroy empty bottles at junction and get five percent discount coupon
प्रयागराज में नई पहल - फोटो : अमर उजाला

सिंगल यूज प्लास्टिक पर अंकुश लगाने के लिए रेलवे ने एक नया तरीका अपनाया है। ट्रेनों और स्टेशनों पर पानी की बोतल यूज करने वाले यात्रियों के लिए उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने प्रमुख स्टेशनों पर क्रशिंग मशीन लगाई है। इस मशीन में पानी की खाली बोतल डालने पर एक कूपन प्राप्त होगा। वह कूपन संबंधित स्टेशन के खानपान स्टॉल पर दिखाने पर यात्री को खानपान में पांच फीसदी की छूट मिलेगी। यह मशीन इलाहाबाद जंक्शन के साथ कानपुर, अलीगढ़, टूंडला, इटावा एवं मिर्जापुर स्टेशन पर लगाई गई है।

विज्ञापन


रेलवे द्वारा पिछले वर्ष ही 50 माइक्रोन से कम मोटाई की सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित कर दिया गया है। तमाम यात्री ऐसे भी है जो पानी की बोतलें उपयोग करने के बाद इधर उधर फेंक देते हैं। इससे प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर पर गंदगी फैलती है। साथ ही पानी की खाली बोतलों पर अवैध वेंडर दोबारा पानी भर उसे बेच देते हैं। इस समस्या के समाधान के लिए एनसीआर के इलाहाबाद मंडल ने छह स्टेशनों पर क्रशिंग मशीन पिछले दिनों लगाई थी। अब इस मशीन से कूपन निकलने भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


पीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि इस मशीन द्वारा पानी की खाली बोतलों को प्रेस कर निस्तारित किया जाएगा। इससे फेंकी गई पानी की बोतल का पुन: उपयोग नहीं होगा। इलाहाबाद जंक्शन पर मशीन से मिलने वाले कूपन को प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित जनाहार केंद्र आरके फूड पर दिखाने पर खानपान में पांच फीसदी की छूट मिलेगी। इसके अलावा अन्य स्टेशनों पर भी रेलवे द्वारा चयनित स्टॉल दिखाने पर पांच फीसदी की छूट मिलेगी। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्टेशनों के स्टॉल पर मिलेगी छूट

  • इलाहाबाद जंक्शन आरके फूड प्रोडक्ट
  • मिर्जापुर जं. जय मां विंध्यवासिनी एवं कमसम फूड प्लॉजा
  • कानपुर सेंट्रल होटल अतिथि गैलेक्सी
  • इटावा जंक्शन आरके फूड प्रोडक्ट एवं होटल राज दरबार
  • टूंडला जंक्शन मेसर्स तिरुपति एसोसिएट
  • अलीगढ़ जंक्शन श्री हरी भोजनालय, अमृतसरी जायका रेस्टोरेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed