फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Despite the high fare, Amrit Bharat will reach Delhi in 13 hours

Prayagraj News: अधिक किराया होने के बाद भी 13 घंटे में दिल्ली पहुंचेगी अमृत भारत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Despite the high fare, Amrit Bharat will reach Delhi in 13 hours
गया-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन को सूबेदारगंज से दिल्ली पहुंचने में 13 घंटे लगेंगे। वहीं, प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली अधिकांश ट्रेनें यह दूरी आठ से 10 घंटे में ही तय कर लेती हैं। जबकि, अमृत भारत ट्रेन का किराया भी अन्य सुपरफास्ट ट्रेनों के मुकाबले अधिक है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 13697 गया-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन का प्रयागराज के सूबेदारगंज में ठहराव होगा। ट्रेन के स्लीपर श्रेणी का किराया 410 रुपये एवं सामान्य श्रेणी का किराया 230 रुपये निर्धारित किया गया है। यह किराया संबंधित रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेनों के मुकाबले अधिक है।
विज्ञापन

वीआईपी ट्रेन प्रयागराज की बात करें तो उसके स्लीपर से नई दिल्ली का किराया 395 रुपये एवं सामान्य श्रेणी का किराया 220 रुपये है। इतना ही नहीं प्रयागराज एक्सप्रेस दिल्ली पहुंचने में 8.50 घंटे का ही वक्त लेती है, जबकि गया अमृत भारत दिल्ली पहुंचने में 13 घंटे का समय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत से इसकी तुलना करें तो उसके मुकाबले अमृत भारत दोगुना समय ले रही है। जहां वंदे भारत 6.30 घंटे में ही प्रयागराज से नई दिल्ली पहुंच जाती है, वहीं अमृत भारत को 13 घंटे लगेंगे। ब्यूरो


गया अमृत भारत का आज सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर होगा स्वागत
गया-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन का शुभारंभ शुक्रवार को होने जा रहा है। विशेष ट्रेन के रूप में शाम 5.20 बजे इसका आगमन सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर होगा। स्टेशन पर बड़ी स्क्रीन भी लगाई जा रही है। इसमें इस ट्रेन से जुड़े वीडियो एवं उद्घाटन समारोह को दिखाया जाएगा। तमाम स्कूलों में हुई प्रतियोगिताओं में शामिल हुए स्कूली बच्चों को भी यहां पुरस्कृत किया जाएगा। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद प्रवीण पटेल, सांसद उज्ज्वल रमण सिंह, मेयर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, सिद्धार्थ नाथ सिंह आदि को आमंत्रण भेजा गया है। पीआरओ के अनुसार 28 मार्च से इस ट्रेन का नियमित संचालन प्रत्येक रविवार एवं बृहस्पतिवार को शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed