फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Despite the ban, SP announced the movement

एनआरसी ः रोक के बावजूद सपा का प्रदर्शन आज

Thu, 19 Dec 2019 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Despite the ban, SP announced the movement
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध समेत अनेक मुद्दों को लेकर सपा की ओर से बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन की घोषण की गई है। इस मुद्दे पर तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं का पार्टी कार्यालय पर जमावड़ा होगा और वहां से जुलूस बनाकर कलक्ट्रेट पहुंचने की तैयारी है। जुलूस निकालने पर अंतिम फैसला बृहस्पतिवार को बैठक में लिया जाएगा। इससे प्रशासन और सपा कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की आशंका भी बन गई है।
विज्ञापन

एनआरसी के अलावा महिला उत्पीड़न, धान खरीद में बिचौलियों का हस्तक्षेप, किसानों की अन्य समस्याओं आदि मुद्दों को लेकर सपा की ओर से बृहस्पतिवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन की घोषणा की गई है। इसी क्रम में कार्यक्रर्ता यहां कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन की घोषणा की गई है। पार्टी की ओर से इसके लिए अनुमति मांगी गई थी लेकिन प्रशासन ने किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। इस बाबत पार्टी कार्यालय पर बुधवार को कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में रोक के बावजूद विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। इसके तहत कार्यकर्ताओं का पहले पार्टी कार्यालय पर जमावड़ा होगा। फिर आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

नागरिक समाज के बैनर तले भी राष्ट्रीय नागरिकता पंजीकरण और नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बृहस्पतिवार को प्रतिरोध मार्च की घोषणा की गई है। मार्च सिविल लाइंस के पीडी टंडन पार्क से सुभाष चौराहा तक निकाला जाएगा। इसमें ट्रेड यूनियन तथा अन्य वर्ग के लोग शामिल होंगे। इस मौके पर काकोरी कांड के शहीद राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह तथा राजेंद्र लाहिड़ी को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed