फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Describes the true friendship between Sri Krishna and Sudama

Prayagraj News: श्रीकृष्ण-सुदामा की सच्ची मित्रता का किया वर्णन

Tue, 09 Jun 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 09 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Describes the true friendship between Sri Krishna and Sudama
नचकोल का पूरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के आखिरी दिन श्री कृष्ण व सखा विप्र सुदामा की सच्ची
नचकोल का पूरा गांव के पांडेय परिवार में चल रही संगीतमयी साप्ताहिक भागवत कथा के सातवें दिन सोमवार को मंडल विख्यात कथाव्यास श्री दयालु जी महाराज ने श्रीकृष्ण-सुदामा चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि राजा के मित्र राजा होते हैं, रंक नहीं।
विज्ञापन

परमात्मा ने कहा कि मेरे भक्त जिसके पास प्रेम धन है, वह निर्धन नहीं हो सकता सुदामा और मित्र कृष्ण का मिलन ही नहीं वह जीवन व ईश्वर तथा भक्त और भगवान का मिलन था। भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन करते ही सुदामा की सारी दरिद्रता नष्ट हो गई, उनका अंतकरण स्वच्छ और निर्मल हो गया। मुख्य श्रोता यजमान श्रीमती भगवता देवी ने आचार्य लोगों का माल्यार्पण करके उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के आयोजक सुशील पांडेय व संयोजक सुधीर पांडेय ने सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर भाजपा यमुना पार जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी, राम मनोहर लोहिया, सुनील कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed