{"_id":"570fec544f1c1ba63d4a6d1c","slug":"derived-by-bogus-recruitment-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वेबसाइट बनाकर निकाली भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वेबसाइट बनाकर निकाली भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 16 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड कॉपियों की जांच
- फोटो : demo pic
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की फर्जी वेबसाइट बनाकर जालसाजों ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1652 पदों का विज्ञापन जारी कर दिया है। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से इन पदों के लिए पूर्व में ही विज्ञापन जारी करने के साथ ही परीक्षा भी कराई जा चुकी है।
फर्जी वेबसाइट बनाने और विज्ञापन जारी करने की सूचना मिलने पर आयोग के वरिष्ठ सदस्य एवं कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. आरपी चतुर्वेदी ने इस प्रकार के विज्ञापन आयोग की तरफ से जारी करने का खंडन किया है। कहा कि आयोग ने इस तरह का कोई विज्ञापन नहीं निकाला है। जालसाजों की इस करतूत से बेरोजगारों को हजारों का चूना लगा है।