{"_id":"5d67e9248ebc3e014f25c2ff","slug":"derail-train-allahabad-news-ald253408292","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी से उतरी मालगाड़ी, बीच रास्ते फंसी सभी राजधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी से उतरी मालगाड़ी, बीच रास्ते फंसी सभी राजधानी
विज्ञापन
प्रयागराज। कानपुर सेंट्रल में लखनऊ पैसेंजर के पटरी से उतरने के 24 घंटे के भीतर ही नैनी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से उतर गया। इस घटना के बाद इलाहाबाद जंक्शन और रेलवे के कंट्रोल रूम में हड़कंप मच गया। रात 2.15 बजे के आसपास हुई इस घटना के बाद दिल्ली-हावड़ा रूट के इलाहाबाद-मुगलसराय (अब दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन) के बीच चल रही सभी राजधानी एक्सप्रेस रोक ली गई। इस रूट की अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ा। तकरीबन दो घंटे तक इस रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा।
मुगलसराय की ओर जा रही 59 वैगन की मालगाड़ी संख्या जीएन 255 नैनी स्टेशन से रात 2.15 बजे पास हुई तो स्टेशन मास्टर नैनी को पीछे से 15 वें वैगन में तेज आवाज सुनाई दी। उन्होंने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। किलोमीटर संख्या 817/32-30 पर पहुंचने पर मालगाड़ी रुक गई। इस दौरान एहतियातन ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक) ऑफ कर दिया गया। थोड़ी ही देर में सूचना पाकर डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ एवं मंडल के अन्य वरिष्ठ अफसर कंट्रोल रूम पहुंच गए। इस बीच इलाहाबाद जंक्शन से एआरटी मौके पर भेजी गई। इस बीच संबंधित रूट पर चलने वाली सभी राजधानी एक्सप्रेस जहां की तहां रोक ली गई। बाद में रेलवे कर्मचारियों ने मालगाड़ी के आगे के 44 वैगनों को काटकर अलग किया और उसे सुबह 4.06 बजे करछना स्टेशन की लूप लाइन में ले आए। इस बीच पटरी से उतरे वैगन को सुबह 5.45 बजे तक दुबारा चढ़ा दिया गया। बाद में बचे हुए 14 वैगन को छिवकी रेलवे स्टेशन लाया गया। सुबह 7.10 बजे मेन डाउन लाइन भी रेल आवागमन के लिए खोल दी गई। इस दौरान जहां तहां ट्रेनों को रोक लेने से यात्रियों को परेशानी हुई।
सबसे पहले निकाली गई हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस
ओएचई बंद होने के बाद हावड़ा, अगरतला, रांची, भुवनेश्वर आदि राजधानी एक्सप्रेस जहां की तहां रोक ली गई। बाद में ओचई दुबारा चार्ज की गई। इसके बाद लूप लाइन से सबसे पहले हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस तड़के 3.51 बजे वहां से निकाली गई। इसके बाद सुबह 4.03 बजे तूफान एक्सप्रेस को वहां से निकाला गया। इस बीच मेन अप लाइन से रेल संचालन होता रहा। मेन डाउन लाइन क्लीयर होने के बाद सुबह 7.54 बजे सबसे पहले मगध एक्सप्रेस को वहां से निकाला गया। इस दौरान ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 30 किमी प्रतिघंटा ही रही।
विज्ञापन
इन ट्रेनों के संचालन पर पड़ा असर
मालगाड़ी हादसे की वजह से हावड़ा नई दिल्ली राजधानी, डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, सियालदाह राजधानी, भुवनेश्वर राजधानी, रांची नई दिल्ली राजधानी, अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस, अगरतला-नई दिल्ली राजधानी, शिवगंगा एक्सप्रेस, पश्चिमी बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस आदि ट्रेनें एक से चार घंटे तक लेट हो गई।
‘नैनी में मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। कानपुर हादसे के लिए गठित कमेटी शुक्रवार को वहां अपनी जांच शुरू करेगी। ’
अमिताभ, डीआरएम इलाहाबाद।
कानपुर हादसे के लिए मुख्यालय के अफसर आज करेंगे पूछताछ
प्रयागराज। कानपुर में बुधवार को लखनऊ पैसेंजर के पटरी से उतर जाने की मामले में एनसीआर मुख्यालय द्वारा जे ग्रेड अफसरों की टीम शुक्रवार को कानपुर के डिप्टी सीटीएम ऑफिस में 13 अफसरों और कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। मुख्यालय की टीम में डिप्टी सीएसओ मैकेनिकल, डिप्टी सीएसओ इंजीनिय एवं सीनियर डीईई शामिल है। सुबह नौ बजे से अफसरों की जांच शुरू हो जाएगी।