फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM reached VHP province office before Ayodhya's decision comes

अयोध्या का निर्णय आने के पूर्व विहिप प्रांत कार्यालय पहुंचे डिप्टी सीएम

Fri, 08 Nov 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM reached VHP province office before Ayodhya's decision comes
Deputy CM reached VHP province office before Ayodhya's decision comes - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के पहले सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार की दोपहर अचानक विश्व हिंदू परिषद के केसर भवन स्थित प्रांतीय कार्यालय पहुंच गए। यहां विहिप पदाधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम ने अकेले में वार्ता की। सूत्रों ने बताया कि डिप्टी सीएम ने विहिप नेताओं से सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर अनावश्यक बयानबाजी से बचने और सद्भाव बनाए रखने को कहा।
विज्ञापन

भाजपा में आने से पूर्व केशव प्रसाद मौर्य विहिप के ही सक्रिय पदाधिकारी थे। पहले विधायक, फिर सांसद, प्रदेश अध्यक्ष और अब डिप्टी सीएम बनने के बाद भी अमूमन वह केसर भवन स्थित विहिप कार्यालय में समय-समय पर आते रहतेेेेेेेेेेेेेेेेेेे हैं। बृहस्पतिवार को विहिप कार्यालय में उनके आगमन की जानकारी चुनिंदा विहिप पदाधिकारियों को ही थी। दोपहर में केशव मौर्य वहां पहुंचे तो उन्होंने अशोक सिंहल और उनके गुरु माने जाने वाले गुरुजन सिंह के चित्र को नमन किया। इसके बाद विहिप काशी प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, कार्यालय प्रभारी सुनील आदि पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं और प्रवक्ताओं को अयोध्या मुद्दे पर भड़काऊ और भावनात्मक बयानों से दूर रहने की अपील की है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी गैर जरूरी टिप्पणी करने से मना किया गया। विहिप पदाधिकारियों से कहा गया कि वह भी अपने स्तर से निगरानी करें कि कहीं कोई कार्यकर्ता या पदाधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्ति जनक टिप्पणी तो नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

बता दें विहिप कार्यालय में तीन नवंबर को विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने भी संगठन पदाधिकारियों से मुलाकात की थी। दरअसल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने विहिप और भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा है कि अयोध्या में राममंदिर पर फैसला आने के पूर्व एवं उसके बाद सामाजिक एवं धार्मिक सौहार्द नहीं बिगड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने बृहस्पतिवार को पार्टी के कई नेताओें के घर गए। अल्कापुरी आवास वह प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणेश केसरवानी के कीडगंज स्थित आवास पर गए। पिछले दिनों ही गणेश केसरवानी की मां का निधन हो गया था। यहां शोकाकुल परिवार को उन्होंने सांत्वना दी। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष जर्नादन मिश्र के गांव भी वह गए। पिछले सप्ताह ही जर्नादन मिश्र का दिल्ली में निधन हो गया था। वहां भी उनके परिवार के सदस्यों से डिप्टी सीएम ने मुलाकात कर कहा कि दुख की इस घड़ी में वह इस परिवार के साथ हैं। पार्टी नेता पवन त्रिपाठी के कटरा स्थित आवास पर भी गए। वहां भी उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त की। पार्टी के एक अन्य नेता ओंकार मिश्र के पुत्र संदीप मिश्र को देखने के लिए वह जागृति अस्पताल भी गए। इस दौरान अपने आवास पर उन्होंने आम लोगों की समस्याएं भी सुनी। तमाम लोगों ने उन्हें शिकायती पत्र भी दिए। केशव ने संबंधित विभाग के अफसरों को शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान पूर्व विधायक दीपक पटेल, अवधेश चंद्र गुप्ता, अरुण अग्रवाल, सुबोध सिंह, रवि केसरवानी, गुरु प्रसाद मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed