फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said: there will be one thousand beds for Kovid patients in SRN.

डिप्टी सीएम केशव बोले : एसआरएन में कोविड मरीजों के लिए होंगे एक हजार बेड 

Wed, 12 May 2021 09:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 May 2021 09:58 PM IST
सार

  • डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा, संसाधनों के लिए नहीं होगी बजट की कमी
  • प्राचार्य ने भूमि, भवन, पार्किंग, ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र की आवश्यकता बताई

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said: there will be one thousand beds for Kovid patients in SRN.
prayagraj news : एसआरएन अस्पताल में डाक्टरों से बातचीत करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

विस्तार

एलथ्री एसआरएन अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए जल्द ही एक हजार बेड उपलब्ध होंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने बुधवार को वेंटीलेटर लोकार्पण मौके पर कहा, मरीजों के बेहतर उपचार के लिए व्यवस्थाएं करें, जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजें। संसाधनों, उपकरणों के लिए बजट की कमी नहीं होगी।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद बुधवार को एसआरएन अस्पताल निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। कोविड मरीजों के उपचार के लिए उन्होंने अस्पताल प्रशासन को 80 वेंटीलेटर उपलब्ध कराए। उन्होंने कहाकि ये वेंटीलेटर गंभीर कोरोना संक्रमितों के लिए सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध बिस्तरों की संख्या और संसाधन दोगुनी किए जाने की जरूरत है। हमें भविष्य में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए तैयारी करनी है।

विज्ञापन
Trending Videos

Deputy CM Keshav said: there will be one thousand beds for Kovid patients in SRN.
prayagraj news : एसआरएन अस्पताल में डाक्टरों से बातचीत करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

प्राचार्य ने संसाधनों के लिए फैलाई झोली

पीएमएसएसवाई  बिल्डिंग में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या से प्राचार्य ने बिंदुवार जरूरतें बताई। उन्होंने कहा कि विस्तारीकरण के लिए मेडिकल कॉलेज के पास भूमि की कमी है। पीएमएसएसवाई के निर्माण और निर्माणाधीन बाल रोग विभाग के बाद अब जमीन नहीं है। पॉर्किंग की दिक्कत है। उन्होंने शिक्षा विभाग और पीडब्ल्यूडी के आवासीय भवनों की भूमि कॉलेज प्रशासन को हस्तगत करने का अनुरोध किया।  प्राचार्य ने डीएम भानुचंद्र गोस्वामी के प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट की आवश्कता है, जिससे गंभीर मरीजों को अनवरत ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि जिलाधिकारी के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कराएं, यथासंभव कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन

Deputy CM Keshav said: there will be one thousand beds for Kovid patients in SRN.
prayagraj news : एसआरएन में मरीजों से बातचीत करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

एसआरएन में 300 आईसीयू बेड, अब वेंटीलेटर हुए 230

एसआरएन में कोविड मरीजों के लिए 538 बेड हैं। इनमें 300 आईसीयू सुविधा वाले हैं। डिप्टी सीएम के प्रयासों से उपलब्ध कराए गए 80 वेंटीलेटरों सहित अब कुल 230 वेंटीलेटर हो गए हैं। बिस्तरों की संख्या एक हजार करने के प्रस्ताव के बाद आईसीयू और वेटीलेटर की उपलब्धता में भी वृद्दि होगी।
कार्यक्रम में कोविड प्रभारी डॉ. मोहित जैन, सह प्रभारी डॉ. सुजीत वर्मा, डॉ. अजय वर्मा, डॉ नीलम, एसआईसी डॉ अजय सक्सेना, डॉ. संतोष सिंह, डिप्टी एसआईसी गौतम त्रिपाठी समेत अन्य चिकित्सकीय और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed