प्रयागराज : शिवपाल यादव के भाजपा में आने की खबर पर जानें क्या बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद
केशव ने कहा कि सिर्फ एमएलसी चुनाव ही नहीं, बल्कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 75 से ज्यादा सीटें जीतेगी। सपा नेता शिवपाल यादव से भाजपा की नजदीकी के सवाल पर केशव ने कहा कि उनकी नजदीकी की जरूरत नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदान करने के बाद विपक्ष केे आरोपों का जवाब दिया। मतदान करने के बाद नगर निगम परिसर में एमएलसी चुनाव में विपक्ष द्वारा धनबल का आरोप लगाए जाने के सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष अब हताश और निराश है। उसके पास कोई मुद्दा नहीं है। इस वजह से बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।
केशव ने कहा कि सिर्फ एमएलसी चुनाव ही नहीं, बल्कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को प्रचंड जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 75 से ज्यादा सीटें जीतेगी। सपा नेता शिवपाल यादव से भाजपा की नजदीकी के सवाल पर केशव ने कहा कि उनकी नजदीकी की जरूरत नहीं है।
इसके पूर्व केशव मौर्य आज सुबह यमुना तट पर स्थित मनकामेश्वर मंदिर, मां कल्याणी देवी और मां ललिता देवी मंदिर भी दर्शन के लिए पहुंचे। मां कल्याणी देवी मंदिर में उन्हें भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने मां की चुनरी ओढ़ाने के साथ ही भगवा पगड़ी पहनाई। इस अवसर पर अवधेश चंद्र गुप्ता, गणेश केसरवानी, आशीष गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, सुबोध सिंह, रवि केसरवानी, राकेश जैन, किशोरी लाल जायसवाल, आनंद मिश्र, मुकेश जोशी आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.