फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said Rahul Gandhi and Mallikarjun Kharge speaking language of Pakistan spokesperson

UP : डिप्टी सीएम केशव बोले- पाकिस्तान के प्रवक्ता की भाषा बोल रहे हैं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे

Mon, 26 May 2025 03:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 May 2025 03:19 PM IST
सार

Keshav Prasad Maurya News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर जमकर निशाना साधा। कहा कि आपरेशन सिंदूर से कांग्रेस बौखला गई है। राहुल गांधी और खरगे पाकिस्तान के प्रवक्ता की भाषा बोल रहे हैं। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said Rahul Gandhi and Mallikarjun Kharge speaking language of Pakistan spokesperson
केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आपरेशन सिंदूर से कांग्रेस बौखला गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पाकिस्तान के प्रवक्ता की भाषा बोल रहे हैं। राहुल और खरगे की लोकप्रियता भारत से ज्यादा पाकिस्तान में हैं। इन दोनों नेताओं के बयान से इनकी पार्टी के ही सभी नेता सहमत नहीं हैं। केशव सोमवार को प्रयागराज पहुंचे थे। सर्किट हाउस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक के बाद आपरेशन सिंदूर से कांग्रेस बौखला गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे देश के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। यह दोनों नेता पाकिस्तान के प्रवक्ता और पाकिस्तान की सेना की भाषा बोल रहे हैं। इनके बयान से इनकी ही पार्टी के सभी नेता सहमत नहीं है।
विज्ञापन


सर्वदलीय सांसदों का प्रतिनिधि मंडल जो दुनिया के अलग-अलग देशों में गया है उसमें कांग्रेस के भी सांसद गए हैं और वह पीएम मोदी और भारतीय सेना की प्रशंसा पूरे विश्व में कर रहे हैं। केशव ने कहा कि भारत की सेना देश के दुश्मन को सबक सिखाने में पूरी तरह से सक्षम है। भारत का दुश्मन दुनिया के किसी भी कोने में छिपा हो भारत की सेना सीमा पार किए बिना ही उसको नेस्तनाबूद कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed