फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav said, all necessary facilities will be available in hospitals to deal with the third wave

डिप्टी सीएम केशव बोले, तीसरी लहर से निपटने के लिए अस्पतालों में उपलब्ध होंगी सभी जरूरी सुविधाएं

Wed, 12 May 2021 07:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 May 2021 07:40 PM IST
सार

  • केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-सरकारी भवनों को स्थानांतरित कर स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय का परिसर एमजी मार्ग तक बढ़ाया जाएगा

विज्ञापन
Deputy CM Keshav said, all necessary facilities will be available in hospitals to deal with the third wave
prayagraj news - फोटो : prayagraj

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को स्वरूपरानी चिकित्सालय पहुंचकर चिकित्सालय प्रशासन को कोविड-19 एवं अन्य गम्भीर मरीजों के उपचार के लिए नये 80 वेंटीलेटर मशीनें प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ का उत्साहवर्धन किया। साथ ही परिसर में रोजाना दो सौ सिलिंडर उत्पादन करने वाला एयर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का भी वायदा किया। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निबटने के लिए अस्पतालों में सभी जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। जो सुविधाएं नहीं हैं उसका प्रस्ताव बनाकर अस्पताल अविलंब भेजें। सरकार सारी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन


कहा कि जल्दी ही एसआरएन के उत्तर की ओर स्थित सरकारी भवनों को दूसरी जगहों पर स्थानांतरति कर चिकित्सलय के परिसर को एमजी मार्ग तक बढ़ा दिया जाएगा। इस मौके पर मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने पीजीआई की तर्ज पर जेनेटिक साइंस सहित 10 नए विभागों की स्थापना के लिए एक हजार बेड के लिए नए भवन बनाए जाने की मांग की। इसे भी डिप्टी सीएम ने पूरा करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

 

Trending Videos

Deputy CM Keshav said, all necessary facilities will be available in hospitals to deal with the third wave
prayagraj news : वेंटिलेटर मशीन। - फोटो : prayagraj

 केशव प्रसाद मौर्य ने चिकित्सकों से कहा कि इस समय देश को आपकी सेवा की जरूरत है। प्रत्येक मरीज को अपने परिवार का सदस्य मानकर इलाज करें। इस आपदा की घड़ी में आपका योगदान सराहनीय है। इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र है। उन्होंने तीसरी लहर की सम्भावना के दृष्टिगत प्रशासन एवं मेडिकल स्टॉफ को इसके लिए अभी से तैयार रहने को कहा है।

 

विज्ञापन

Deputy CM Keshav said, all necessary facilities will be available in hospitals to deal with the third wave
prayagraj news : एसआरएन हास्पिटल में डाक्टरों के साथ बैठक करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

साथ ही साथ यह भी कहा है कि मरीजों के बेहतर उपचार के लिए और भी जितने संसाधन की आवश्यकता हो, उसका प्रपोजल बनाकर अविलम्ब प्रस्तुत करें, जिससे कि समय से आवश्यकतानुसार संसाधनों को उपलब्ध कराया जा सके। डिप्टी सीएम ने चिकित्सकों से इलाज में आ रही कठिनाइयों के बारे में जानकारी ली एवं उसको दूर करने के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, नगर आयुक्त रवि रंजन सहित चिकित्सालय के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ आदि मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed