फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav Prasad: BDO and other vacant posts will be recruited in the development department

डिप्टी सीएम केशव बोले : विकास विभाग में बीडीओ समेत अन्य रिक्त पदों पर होगी भर्ती

Sat, 25 Jun 2022 09:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Jun 2022 09:37 PM IST
सार

जिले में 23 ब्लॉक हैं, जबकि 15 बीडीओ की ही तैनाती की गई है। इनमें से भी एक बीडीओ 30 जून को रिटायर हो जाएंगे। इसी तरह से ग्राम विकास अधिकारी के 211 पद स्वीकृत हैं लेकिन तैनाती सिर्फ 128 की है। ग्राम सचिव के स्वीकृत 211 में 192 की तैनाती है। मनरेगा में भी कुल 626 पद खाली हैं।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad: BDO and other vacant posts will be recruited in the development department
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास विभाग में बीडीओ समेत अन्य रिक्त पदों पर जल्द भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समीक्षा बैठक में रिक्त पदों की सूची एवं प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। साथ में भर्ती से संबंधित अन्य प्रक्रिया भी शुरू करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन



जिले में 23 ब्लॉक हैं, जबकि 15 बीडीओ की ही तैनाती की गई है। इनमें से भी एक बीडीओ 30 जून को रिटायर हो जाएंगे। इसी तरह से ग्राम विकास अधिकारी के 211 पद स्वीकृत हैं लेकिन तैनाती सिर्फ 128 की है। ग्राम सचिव के स्वीकृत 211 में 192 की तैनाती है। मनरेगा में भी कुल 626 पद खाली हैं। इनमें अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के 16, लेखा सहायक के 15, तकनीकी सहायक के 79, ग्राम रोजगार सेवक के 493 तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर के 23 पद खाली हैं।
विज्ञापन



ग्राम्य विकास के अन्य विभागों में भी अलग-अलग तरह के बड़ी संख्या में पद खाली हैं। सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान इस पर विस्तार से चर्चा हुई। इस पर उप मुख्यमंत्री ने बीडीओ के रिक्त पदों पर तैनाती का प्रस्ताव जल्द भेजने के लिए कहा। इसी के साथ अन्य रिक्त पदों की सूची भी शासन को भेजने एवं भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। सूची तैयार करने की जिम्मेदारी जिला विकास अधिकारी को सौंपी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उप मुख्यमंत्री ने अमृत सरोवर योजना की प्रगति देखी। अफसरों ने बताया कि 90 अमृत सरोवरों का काम अंतिम चरण में हैं। उप मुख्यमंत्री इन सरोवरों का काम 15 अगस्त से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। साथ साथ ही कहा कि हर गांव में एक अमृत सरोवर का निर्माण कराया जाए। इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिए जाएं और सभी का शिलान्यास एक साथ कराया जाए। इसी के साथ तैयार हो चुके सरोवरों का उद्घाटन भी करा लिया जाए।


उप मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों, महिला मित्रों की संख्या, ग्राम प्रधानों, पंचायतों की स्थिति एवं उनके कार्यों की बाबत भी जानकारी ली तथा जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत भवनों के निर्माण में आ रही सभी तरह की दिक्कतों को दूर कर जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे जब भी वह प्रयागराज आएंगे एक गांव का निरीक्षण करेंगे। ग्राम्य विकास से जुड़े विभागाें एवं योजनाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, सीडीओ शिपू गिरि समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

कई वीडीओ के खिलाफ मिलीं शिकायतें, जांच का आदेश
कई ग्राम विकास अधिकारियाें की कार्य प्रणाली को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पास भी इस  तरह की शिकायतें पहुंची हैं। समीक्षा बैठक में इस पर नाराजगी जताते हुए उप मुख्यमंत्री ने ऐसे ग्राम विकास अधिकारियों एवं सचिवों की सूची तैयार कर जांच कराने एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


हर गांव में होगी महिला मेठ की तैनाती
हर ग्राम पंचायत में महिला मेठ की तैनाती की जाएगी। ग्राम पंचायतों में होने वाले सभी तरह के निर्माण कार्यों में इनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिला समूहों की समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए। उन्होंने महिला समूहों के माध्यम से अधिक से अधिक काम कराने तथा आसपास में ही बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ताकि, महिलाओं की आमदनी को बढ़ाया जा सके।


अपने स्तर पर विकास कार्य कराने वाले प्रधान होंगे सम्मानित
अपने स्तर पर गांवों का विकास कराने के इच्छुक प्रधानों को मदद देने के साथ सम्मानित भी किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने ऐसे प्रधानों की सूची तैयार कर आगे लाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed