फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Brijesh Pathak said - make the treatment more effective than medicine.

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- दवा से ज्यादा व्यवहार को असरदार बनाएं डॉक्टर

Mon, 13 Jun 2022 12:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Jun 2022 12:13 AM IST
सार

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एसआरएन का निरीक्षण करने पहुंचे। हालांकि उपमुख्यमंत्री के आने की सूचना मिलने के बाद से ही अस्पताल में सभी प्रकार की तैयारियां पूरी की जा चुकी थीं।

विज्ञापन
Deputy CM Brijesh Pathak said - make the treatment more effective than medicine.
Prayagraj News : एसआरएन में डॉक्टरों से मुलाकात करते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को अस्पताल के डॉक्टरों को इंसानियत का पाठ पढ़ाते हुए मरीजों और तीमारदारों के साथ अच्छा व्यवहार करने की नसीहत दी। कहा कि मरीज को लेकर अस्पताल आने वाले तीमारदार पहले से परेशान होते हैं, ऐसे में जरूरी है कि उनके साथ नरमी और मुस्कुराकर बात की जाए। उनका विनम्र व्यवहार दवा से ज्यादा असरदार साबित होगा।

विज्ञापन



पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एसआरएन का निरीक्षण करने पहुंचे। हालांकि उपमुख्यमंत्री के आने की सूचना मिलने के बाद से ही अस्पताल में सभी प्रकार की तैयारियां पूरी की जा चुकी थीं। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने रजिस्ट्रेशन काउंटर, शौचालय, मरीजों और तीमारदारों के बैठने के स्थान आदि को देखा और वहां मौजूद सुविधाओं को जायजा लिया। इस दौरान कुछ मरीज के तीमारदार भी उप मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन



उन्होंने अस्पताल में दवाओं और स्टेंट नहीं मिलने की शिकायत की। इस पर उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य से पूछा, तो उन्होंने बताया कि बीपीएल कार्ड धारकों को सभी वस्तुएं और दवाओं को निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। अन्य लोगों को सभी प्रकार के स्टेंट निशुल्क उपलब्ध कराने में समस्या आती है। बजट को लेकर भी प्राचार्य ने उप मुख्यमंत्री को जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Deputy CM Brijesh Pathak said - make the treatment more effective than medicine.
Prayagraj News : एसआरएन में मरीजों की समस्याएं सुनते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला।

इलाज के साथ मरीजों का भरोसा भी बना रहे
इसके बाद डिप्टी सीएम मेडिकल स्टाफ, डॉक्टरों और रेजिडेंट से चर्चा करने के लिए पीएमएसएसवाई भवन में पहुंचे। वहां उन्होंने डॉक्टरों और रेजिडेंट को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर ने आप सभी को जो दायित्व सौंपा है, वह बहुत ही पुण्य का कार्य है। अस्पताल में लोग रोते हुए आते हैं और यहां के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की मदद से प्रसन्न होकर घर लौटते हैं। कहा कि सर्वोच्च प्राथमिकता पर मरीजों व उनके तीमारदारों की समस्याओं का निस्तारण करें।


अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न होने दी जाए, उनके तीमारदारों की सही प्रकार से काउंसलिंग की व्यवस्था हो और उनको सही जानकारी दी जाए। मरीजों और तीमारदार से नम्रता से बात करें, जिससे उनका इलाज के साथ ही भरोसा भी बना रहे। कहा कि पिछले दिनों मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के मैनेजर ने भी एसआरएन की तारीफ की थी। साथ ही प्रयागराज में कोरोना से बचाव के लिए चले टीकाकरण अभियान की सफलता की भी उन्होंने चर्चा की। इस दौरान सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल, मुख्य विकास अधिकारी शीपू गिरी, एसआरएन अस्पताल के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह, अन्य अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे। 

Deputy CM Brijesh Pathak said - make the treatment more effective than medicine.
Prayagraj News : एसआरएन में जलापूर्ति की जांच करते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला।

आरओ व सफाई व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी
एसआरएन अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल परिसर में लगे आरओ के नल से धीरे पानी आने की शिकायत पर नाराजगी जाहिर की। इस बारे में उन्होंने अस्पताल के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह से पूछा, जिस पर उन्होंने बताया कि आरओ प्लांट से पूरे दिन तीमारदार पानी भरते हैं, जिस वजह से थोड़ी दिक्कत जरूर होती है। इस पर उन्होंने आरओ प्लांट के नल को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इस दौरान अस्पताल में कुछ स्थानों पर गंदगी देखकर भी उप मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की। उन्होनें अस्पताल में विशेष रूप से साफ सफाई कराने का निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों से मिलकर उनका हालचाल लिया और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। हालांकि इस पर वह संतुष्ट नजर आए। 


ऑर्थो के दो नए मॉड्यूलर ओटी का किया उद्घाटन
एसआरएन अस्पताल के पीएमएसएसवाई भवन में ऑर्थों के दो नए मॉड्यूलर आपरेशन थियेटर का रविवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसके शुरू होने से मरीजों को और बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने चिकित्सकों से अपने कार्य को अच्छी प्रकार से करने और लोगों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed