फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Department on alert regarding boycott of work by electricity workers in protest against privatisation

Prayagraj News: निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों के कार्य बहिष्कार को लेकर विभाग अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Department on alert regarding boycott of work by electricity workers in protest against privatisation
विज्ञापन


निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने 29 मई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। जिसे देखते हुए मुख्य अभियंता वितरण ने वैकल्पिक व्यवस्था बनानी शुरू कर दी है। साथ ही दूसरे विभागों में बिजली संबंधित कार्य करने वाले कर्मियों की भी सूची बनाई जा रही है।
पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों के प्रस्तावित कार्य बहिष्कार को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। सभी उपकेंद्रों पर तैनात संविदाकर्मियों की सूची बनाई जा रही है। अधिशासी अभियंताओं से कहा गया है कि संविदाकर्मियों को भी आवश्यक जानकारी दे दी जाए।
विज्ञापन

आईटीआई के उन छात्रों को भी सूचीबद्ध किया जा रहा है जिन्होंने सब स्टेशनों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया है। मुख्य अभियंता ने अन्य प्राइवेट रूप से बिजली संबंधित काम करने वालों से भी बात करके उन्हें अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्य अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि कार्य बहिष्कार से पहले वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed