{"_id":"57966ac74f1c1b687d21e6e7","slug":"department-of-rural-development-unite-against","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम्य विकास के खिलाफ कई विभाग एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम्य विकास के खिलाफ कई विभाग एकजुट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। पंचायती राज विभाग को ग्राम्य विकास विभाग के अफसरों के अधीन किए जाने के विरोध में पंचायती राज कर्मियों समेत कई विभागों के कर्मचारियों ने सोमवार को विकास भवन में धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर नई व्यवस्था को समाप्त किए जाने की मांग की।
कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में मांग की है कि ग्राम पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक ग्राम्य विकास विभाग के नियंत्रण से पंचयती राज विभाग, बाल विकास पुष्टाहार, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति विभाग, लघु सिंचाई विभाग एवं जल निगम को मुक्त करते हुए मूल विभागीय नियंत्रण स्थापित किया जाए और विभागों के मध्यम समन्वय बनाने के लिए आईएएस एवं पीसीएस अफसरों को अधिकृत किया जाए।
इसके लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पर आईएएस या वरिष्ठ पीसीएस संवर्ग के अफसर को तैनात किया जाए और अंतरविभागीय समन्वय के सभी कार्य उन्हीं से कराए जाएं। धरना-प्रदर्शन में उत्तर प्रदेश पंचायती राज सेवा परिषद जिलाध्यक्ष आरपी मिश्र समेत जीएस कटियार, ह्दय नारायण, विनोद श्रीवास्तव, अनिल त्रिपाठी, श्याम लाल यादव, जय प्रकाश यादव, केसरी नंदन वर्मा, करुणा शंकर पांडेय, देवराज यादव, राम दरश यादव आदि मौजूद रहे।