फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deoria SP should tell...what steps should be taken to recover the missing album artist

High Court : देवरिया के एसपी बताएं...लापता एल्बम कलाकार की बरामदगी के लिए क्या कदम उठाए

Thu, 17 Jul 2025 09:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Jul 2025 09:28 AM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने देवरिया की एल्बम कलाकार अनुपमा यादव के लापता होने के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सख्त रुख अपनाते हुए देवरिया के एसपी और कोतवाली थाना प्रभारी को तलब किया है। कोर्ट ने पूछा है कि अब तक अनुपमा की बरामदगी के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन
Deoria SP should tell...what steps should be taken to recover the missing album artist
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने देवरिया की एल्बम कलाकार अनुपमा यादव के लापता होने के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सख्त रुख अपनाते हुए देवरिया के एसपी और कोतवाली थाना प्रभारी को तलब किया है। कोर्ट ने पूछा है कि अब तक अनुपमा की बरामदगी के लिए क्या ठोस कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन

यह आदेश न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय व न्यायमूर्ति संदीप जैन की खंडपीठ ने एल्बम निर्माता सुनील यादव की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याची पर आरोप है कि उसने 19 फरवरी 2025 को अनुपमा को नेपाल शादी की शॉपिंग के बहाने बुलाया और फिर बिहार ले गया। बाद में अनुपमा का फोन बंद हो गया और याची ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि वह अब उसके साथ नहीं है।

विज्ञापन

पीड़िता की बहन सुष्मिता यादव ने आशंका जताई कि अनुपमा को या तो बेच दिया गया या उसकी हत्या कर दी गई है। सुनील यादव ने एफआईआर को हाईकोर्ट में चुनौती दी है और खुद को ब्लैकमेलिंग गैंग का शिकार बताया है। याची के अधिवक्ता दिलीप पांडेय ने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता पक्ष एक संगठित गैंग है, जो झूठे मुकदमे लगाकर धन उगाही करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं, सुनील यादव ने विवेचना अधिकारी रिजवान अंसारी पर दो लाख 80 हजार रुपये घूस लेने का गंभीर आरोप भी लगाया है। पूरक हलफनामे में बताया गया कि दरोगा के कहने पर 40 हजार रुपये फोन पे से और बाकी 2.40 लाख रुपये नकद दिए गए। कोर्ट ने इस आरोप को अत्यंत गंभीर मानते हुए एसपी के देवरिया को इसकी जांच कर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस बीच आरोपी की गिरफ्तारी पर लगी रोक 21 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed