{"_id":"32b92efe9ecab1f332471447a1436d69","slug":"dengue-patients-and-found-four-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के चार मरीज और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के चार मरीज और मिले
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 19 Aug 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। डेंगू ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। डेंगू से एक महिला की मौत के बाद जिले में इस जानलेवा बीमारी के चार नए मामले सामने आए हैं। डेंगू से ग्रस्त मरीजों में दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है। सभी अस्पताल में भर्ती हैं। डेंगू के लक्षण पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है। मरीजों की निगरानी बढ़ा दी गई है। हालांकि अफसरों का दावा है कि सभी मरीज इलाहाबाद के बाहर से आए हैं।
मुरादाबाद की रहने वाली वीना वर्मा दिल्ली से इलाहाबाद आई हुईं थी। उन्हें बुखार की शिकायत थी। हालत बिगड़ने पर वीना को एसआरएन में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान उनमें डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। इसके अलावा कौशाम्बी निवासी 28 वर्षीय मेराज खान भी डेंगू से पीड़ित हैं और एसआरएन में उनका इलाज चल रहे हैं। 14 साल के नवशीथ गुप्ता में भी डेंगू के लक्षण मिले हैं। नवशीथ भी एसआरएन के डॉक्टरों की निगरानी में हैं। वहीं, डेंगू से पीड़ित नौ का मोहित चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती है। डेंगू के मामले तेजी से सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि सीएमओ डॉ. पद्माकर सिंह का कहना है कि सभी मरीज इलाहाबाह के बाहर से आए हैं। इसके बावजूद अस्पतालों में विशेष वार्डों की व्यवस्था कर दी गई है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले डेंगू से पीड़ित एक महिला की टैगोर टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। अस्पताल में जांच के दौरान उस महिला में डेंगू के लक्षण मिले थे लेकिन सरकारी स्वास्थ्य महकमे ने इस रिपोर्ट को मानने से इनकार कर दिया और मेडिकल कॉलेज में अलग से जांच कराई। बाद में कराई गई जांच की रिपोर्ट आने पर अफसरों ने दावा किया कि महिला को डेंगू नहीं है। अफसर जांच रिपोर्ट की खींचतान में फंसे रहे और महिला ने दम तोड़ दिया।