फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Dengue Fever: 14 new dengue infected found in Prayagraj, total number reached 116

Dengue Fever : प्रयागराज में डेंगू के 14 नए संक्रमित मिले, कुल संख्या पहुंची 116

Wed, 15 Sep 2021 11:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Sep 2021 11:37 PM IST
सार

मलेरिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को जिले में पाए गए संक्रमितों में चार ग्रामीण इलाकों के और 10 शहरी इलाके के हैं। ग्रामीण इलाकों में सोरांव और करछना में एक-एक, हंडिया में दो संक्रमित पाए गए हैं...

विज्ञापन
Dengue Fever: 14 new dengue infected found in Prayagraj, total number reached 116
डेंगू मच्छर

विस्तार

जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को 14 नए संक्रमित मिले। इससे जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 116 पहुंच गई है। अब इसकी जद में 14 नए और इलाके आ गए हैं। मेडिकल कॉलेज का कैंपस और स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय परिसर भी इसकी जद में आ गया है। सात मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मलेरिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को जिले में पाए गए संक्रमितों में चार ग्रामीण इलाकों के और 10 शहरी इलाके के हैं। ग्रामीण इलाकों में सोरांव और करछना में एक-एक, हंडिया में दो संक्रमित पाए गए हैं जबकि शहर में मेडिकल कॉलेज कैंपस में एक, छोटा बघाड़ा में दो, कालिंदीपुरम में एक, गोविंदपुर कॉलोनी में एक, तेलियरगंज एक, मनौरी एयरफोर्स में एक, एसआरएन चिकित्सालय परिसर में एक, शिवकुटी में एक और म्योराबाद में एक संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन


संक्रमित पाए गए लोगों में सात को भर्ती किया गया है। इसमें नाजरेथ अस्पताल में दो, एसआरएन चिकित्सालय और बेली में एक-एक मरीज भर्ती हैं। तीन मरीजों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। जिला मलेरियाधिकारी डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि बुधवार को धूमनगंज, बैंक रोड, मनमोहन पार्क, एलआईजी कॉलोनी, भुसौली टोला, खुल्दाबाद, म्योराबाद, न्यू कटरा, ओल्ड कटरा आदि इलाकों में एंटीलार्वा और पैराथ्रम स्प्रे का छिड़काव कराया गया। बृहस्पतिवार को आज जिन इलाकों में डेंगू के संक्रमित पाए गए हैं, वहां कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना का एक नया संक्रमित मिला
कोरोना ने बुधवार को फिर एक नए व्यक्ति को अपना शिकार बनाया है। इससे जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। जबकि दो लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। इसमें से एक व्यक्ति को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से छुट्टी मिली है जबकि दूसरे का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को जिले में कुल 7515 लोगों की कोरोना की जांच की गई। इसमें एक व्यक्ति में कोरोना के लक्षण मिले। 


बुधवार को नहीं लगा कोरोना का टीका
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को टीके की कमी की वजह टीकाकरण अभियान नहीं चलाया। टीकाकरण सेंटर्स को बंद रखा गया। इससे बहुत से लोगों को मायूसी हुई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. तीरथ लाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। शासन की ओर से बुधवार को टीके की 50 हजार से अधिक डोज आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed