{"_id":"5dd43ea48ebc3e54ce702eba","slug":"demonstration-of-pilgrims-threat-of-boycott-of-magh-mela-allahabad-news-ald2606469182","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थपुरोहितों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थपुरोहितों का प्रदर्शन
विज्ञापन
तीर्थपुरोहितों का प्रदर्शन, माघ मेला के बहिष्कार की धमकी
जुलूस की शक्ल में प्रयागराज मेला प्राधिकरण दफ्तर पहुंचे तीर्थ पुरोहित, जमकर नारेबाजी
प्रयागराज। संगम क्षेत्र से तख्त उजाड़े जाने से नाराज तीर्थ पुरोहितों ने मंगलवार को जुलूस निकाल कर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि अगर उनको पूर्व निर्धारित स्थानों पर जगह नहीं दी गई तो वह माघ मेले का बहिष्कार करेंगे। मेला प्रशासन ने इस संबंध में सेना के अफसरों से वार्ता के लिए तीर्थपुरोहितों को भरोसा दिलाया।
प्रयागवाल सभा के तत्वावधान में प्रयागवाल तख्त के पास जुलूस निकाला गया। जुलूस बडे़ हनुमान मंदिर होते हुए त्रिवेणी बांध से मेला प्रशासन कार्यालय पहुंचा। वहां जमकर नारेबाजी की गई। तीर्थ पुरोहितों का कहना था कि कि प्रयागवाल तख्त जो उजाड़ा जाना अनुचित है। पुरोहितों के तख्त को उसी तरह स्थापित कराया जाए, जिससे आने वाले तीर्थ यात्रियों के धार्मिक कर्मकांड कराए जा सकें। तीर्थ पुरोहितों के संगम क्षेत्र में न होने से देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सवाल उठने पर मेलाधिकारी ने सेना से बात करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में प्रयागवाल सभा के अध्यक्ष सुभाष पांडेय, महामंत्री राजेंद्र पालीवाल, अजय पांडेय, राम कृष्ण तिवारी, राजेश तिवारी, संतोष भारद्वाज, अमित पांडेय, आशुतोष पालीवाल, अनुज तिवारी, जितेंद्र गौड, गौरव पांडेय, अंबर पांडेय, मम्मू पंडा, मनोज कराही सहित अनेक तीर्थ पुरोहित उपस्थित थे ।