फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demolition assault in hyundai workshop Prayagraj three arrested including Zila panchayat member

प्रयागराज : ह्युंडई के वर्कशॉप में जमकर तोड़फोड़, मारपीट, जिला पंचायत सदस्य समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 06 Jun 2022 12:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 12:12 AM IST
सार

डी मोटर्स वर्कशॉप केनाम से हुंडई कंपनी की वर्कशॉप लूकरगंज में स्थित है। यहां के कर्मचारियों ने बताया कि अप्रैल में एक कार वर्कशॉप से बनकर गई थी। शनिवार को उसी कार से चार लोग आए और कुछ खराब पार्ट्स को फ्री में बदलने का दबाव डालने लगे।

विज्ञापन
Demolition assault in hyundai workshop Prayagraj three arrested including Zila panchayat member
मारपीट - फोटो : Social Media

विस्तार

खुल्दाबाद स्थित हुंडई कंपनी की वर्कशॉप में दबंगों ने जमकर तांडव किया। वर्कशॉप में तोड़फोड़ की, साथ ही कर्मचारियों से मारपीट भी की। महिला कर्मचारियों से भी अभद्रता की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए 10 हमलावरों की पहचान की। साथ ही इनमें शामिल नवाबगंज के जिला पंचायत सदस्य विष्णु यादव समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। अन्य सात की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन



डी मोटर्स वर्कशॉप केनाम से हुंडई कंपनी की वर्कशॉप लूकरगंज में स्थित है। यहां के कर्मचारियों ने बताया कि अप्रैल में एक कार वर्कशॉप से बनकर गई थी। शनिवार को उसी कार से चार लोग आए और कुछ खराब पार्ट्स को फ्री में बदलने का दबाव डालने लगे। मना करने पर गालीगलौज मारपीट शुरू कर दी। विरोध पर फोन कर अपने अज्ञात साथियों को बुला लिया। जिन्होंने आते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन



शीशे, कंप्यूटर के साथ ही वर्कशॉप में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। कर्मचारियों को जमकर पीटा भी। पुलिस को सूचना देने की कोशिश पर मोबाइल छीन लिया और महिला कर्मचारियों से भी अभद्रता की। घटना में पांच से छह लाख का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



हमलावरों के जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के जरिए कुल 10 हमलावरों की पहचान की गई। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के अलावा उसके साथी इमरान व आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि सात अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार विष्णु के पिता दीवान है जो मौजूदा समय में पीएचक्यू में तैनात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed