फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Democrat's gift, record breaking vote nowadays

लोकतंत्र का उपहार,रिकार्डतोड़ मतदान अबकी बार

Fri, 26 Apr 2019 12:52 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Apr 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Democrat's gift, record breaking vote nowadays
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
लूकरगंज स्थित  स्कंद अपार्टमेंट में बृहस्पतिवार की शाम रिकार्डतोड़ मतदान के लिए प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों-महिलाओं ने संदेश दिया। अमर उजाला अपराजिता व निर्वाचन आयोग के स्विप कार्यक्रम के संयुक्त अभियान के तहत बच्चों ने कैनवास पर वोट माई इंडिया, वोट माई नेशन के अलावा तरह-तरह के चित्र उकेरे और लोकतंत्र के उत्सव को साकार बनाने की अपील की। महिलाओं ने हथेलियों पर मेहंदी तरह-तरह की डिजाइन बनाई। इस दौरान नारी गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने की शपथ ली गई।
विज्ञापन


अपार्टमेंट में मतदाता जागरूकता अभियान को सफ बनाने के लिए हर फ्लैट से लोग निकले। चित्रकला प्रतियोगिता में स्वास्तिक गुप्ता, समृद्धि गुप्ता, वरदान चोपड़ा, हर्षित माथुर, वैवश्वत माथुर,मानस कुकरेजा, परिधि माथुर, अन्नी स्वर्णकार, सृष्टि शर्मा, अवनी शर्मा, तेजस्वी सिंह, पीहू तिवारी, अंश तिवारी, आशी, यशी मिश्रा और साकेत मिश्रा ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इसी तरह महिलाओं में पूजा माथुर, प्रियंका सिंह, शालिनी चोपड़ा, पलक चोपड़ा, आस्था बिसारिया, किरन कुकरेजा, माया रंगानी, सोनी माथुर,मिलन माथुर, मनीषा गुप्ता, सीमा चोपड़ा, संध्या तिवारी, पूजा गुप्ता मिताली, श्रद्धा, अंजली दीक्षित, रीना सारखेन, मालिनी मिश्रा ने हथेलियों पर वोट की ताकत पर आधारित स्लोगनों को मेहंदी की डिजाइन से सजाया। स्विप कार्यक्रम से संबद्ध शिक्षक मुकेश श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव व शिक्षिका अपर्णा बाजपेयी के अलावा समाजसेविका डॉ. रश्मि शुक्ला ने जागरूकता अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर हाउसिंग सोसाइटी के नीरज मिश्रा, विश्वेश्वर माथुर, पुरुषोत्तम रंगानी, रामनंदन साहू व मनोहर रंगानी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed