{"_id":"65889959ec224a2daa0a2f77","slug":"democracy-is-in-danger-dictatorship-prevails-rakesh-tikait-allahabad-news-c-3-ald1007-285967-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र खतरे में, तानाशाही का बोलबाला : राकेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र खतरे में, तानाशाही का बोलबाला : राकेश टिकैत
विज्ञापन
पटेल नगर किसान महाविद्यालय खेरहट खुर्द में बामसेफ का 40वां चार दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार से बुधवार तक चलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से कर की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष बामसेफ नितिन गनोरकर ने कार्यकर्ताओं को संविधान के प्रति ईमानदार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि संविधान को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए कार्यकर्ता अभियान चलाएं। हरियाणा के पूर्व अतिरिक्त सचिव डॉ. राजरूप फुलिया ने कहा कि हमें संविधान का संदेश और इसके लाभों को अंतिम व्यक्ति तक ले जाना होगा।
भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है और तानाशाही का बोलबाला है। इसलिए हम देश में सभी आंदोलनों और आंदोलनकारियों का समर्थन करते हैं। बामसेफ के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. संजय इंगोले ने बामसेफ की भूमिका, बामसेफ का निर्माण और महत्व बताया। उन्होंने कहा कि हमें देश का नाम भारत कहकर इसके गौरवशाली इतिहास का सम्मान करना चाहिए।
यहां आशीष जीवने, डॉ. पी कोमला, डॉ. रजनीश प्रजापति, हरेराम कुशवाहा, दिनेश टम्टा, डॉ. सत्यजीत राव ने भी विचार रखे। अधिवेशन में बीडी बोरकर, कर्मबीर टंडन, संजय मोहिते, एसआर मौर्या, डॉ. एम पाल, आरके तिलवालिया, कविता मडामी, प्रो. अफसर अली, मनोज कुमार, शर्मिष्ठा गौतम, नीलिमा बागड़े, कुमार संजय आदि मौजूद रहे।