फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demant of stop the broadcast of the film Santa- Banta rejects

फिल्म संता-बंता के प्रसारण पर रोक की मांग खारिज

Thu, 28 Apr 2016 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 28 Apr 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने फिल्म संता-बंता के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग में दाखिल याचिका खारिज कर दी है। याचिका में कहा गया था कि फिल्म के प्रसारण से सिख समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत होंगी। केंद्रीय गुरुद्वारा कमेटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति वीके शुक्ल और न्यायमूर्ति यूसी श्रीवास्तव की पीठ ने कहा कि फिल्म के प्रसारण की अनुमति सेंसर बोर्ड द्वारा इसे देखने के बाद प्रदान की गई है। इसमें ऐसा कुछ नहीं है जिससे किसी की भावनाएं आहत हों।
विज्ञापन


फिल्म की पटकथा खुशवंत सिंह की लिखी किताब पर आधारित है। याचिका में कहा गया कि फिल्म में सिखों को मूर्ख और जोकर के रूप में दिखाया गया है जो उनके सम्मान के खिलाफ है। सेंसर बोर्ड के वकील गौरव का कहना था कि केंद्रीय फिल्म प्रसारण बोर्ड ने हर पहलू से फिल्म को देखने के बाद ही इसके प्रसारण की अनुमति दी है। सेंसर बोर्ड एक जिम्मेदार और वैधानिक संस्था है इसलिए उसके निर्णय पर सवाल उठाना उचित नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed