{"_id":"63518edf20a04e76cf157eb0","slug":"demanded-extortion-of-50-lakhs-from-contractor-case-filed-against-three-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : ठेकेदार से 50 लाख की रंगदारी मांगी, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : ठेकेदार से 50 लाख की रंगदारी मांगी, तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Thu, 20 Oct 2022 11:39 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:39 PM IST
सार
लखनऊ की एक फर्म इलाहाबाद विश्वविद्यालय के निराला आर्ट गैलरी में सौंदर्यीकरण का काम करा रही है। ठेकेदार आशीष त्रिपाठी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ छात्र लगातार रंगदारी के लिए धमका रहे हैं। 16 अक्तूबर को सिकंदर नाम के छात्र ने फोन कर पचास लाख की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के निराला आर्ट गैलरी में सौंदर्यीकरण का काम करा रहे ठेकेदार से पचास लाख की रंगदारी मांगी गई। तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ठेकेदार से कुछ दिन पहले भी रंगदारी मांगी गई थी। उस समय भी एफआईआर लिखाई गई थी।
विज्ञापन
लखनऊ की एक फर्म इलाहाबाद विश्वविद्यालय के निराला आर्ट गैलरी में सौंदर्यीकरण का काम करा रही है। ठेकेदार आशीष त्रिपाठी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ छात्र लगातार रंगदारी के लिए धमका रहे हैं। 16 अक्तूबर को सिकंदर नाम के छात्र ने फोन कर पचास लाख की रंगदारी मांगी। कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो काम बंद करा दिया जाएगा। जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
सिकंदर के अलावा सिद्धार्थ यादव और पार्थ द्विवेदी भी कई लड़कों के साथ आते हैं और वहां काम कर रहे लोगों को धमकियां देते हैं। आशीष ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले भी कुछ छात्रों ने रंगदारी मांगी थी। उसकी भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई लेकिन धमकी देने वाले छात्र माने नहीं। अब वे प्रतिदिन किसी भी समय साइट पर आकर बदतमीजी करते हैं। साइट पर रखे सामान भी उठा ले जाते हैं। इंस्पेक्टर कर्नलगंज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जिन के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन