फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demand to stop government interference in the functioning of Zilla Panchayat till new elections

नया चुनाव होने तक जिला पंचायत के कामकाज में सरकारी दखल पर रोक की मांग

Tue, 05 Jan 2021 11:51 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demand to stop government interference in the functioning of Zilla Panchayat till new elections
election, amarujala - फोटो : demopic
    विज्ञापन
  • हाई कोर्ट ने राज्य सरकार व चुनाव आयोग से मांगी जानकारी


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला पंचायत का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नया चुनाव कराने तथा चुनाव होने तक जिला पंचायत के कामकाज में सरकारी हस्तक्षेप पर रोक लगाने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर राज्य सरकार व राज्य चुनाव आयोग से जानकारी मांगी है। याचिका की अगली सुनवाई 11 जनवरी को होगी।


यह आदेश न्यायमूर्ति एम सी त्रिपाठी तथा न्यायमूर्ति एस के पचौरी की खंडपीठ ने हाथरस जिला पंचायत के विनोद उपाध्याय की याचिका पर दिया है। याची का कहना है कि जिला पंचायत का पांच साल का कार्यकाल 13 जनवरी 21 को समाप्त हो रहा है। सरकार चुनाव कराने के बजाय प्रशासक नियुक्त करना चाहती है, जो संविधान के विपरीत है।

विज्ञापन



अनुच्छेद 243(ई) के अनुसार कार्यकाल खत्म होने पर चुनाव कराया जाए और चुनाव होने तक जिला पंचायत को कार्य करने देना चाहिए। कोर्ट ने याचिका की प्रति राज्य चुनाव आयोग के अधिवक्ता को देने का आदेश देते हुए आयोग के अधिवक्ता को अगली सुनवाई की तिथि पर उपस्थित होने को कहा है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed