फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demand to remove the Additional Director of Education over TGT-PGT recruitment

Prayagraj News: टीजीटी-पीजीटी भर्ती को लेकर अपर शिक्षा निदेशक को हटाने की मांग

Sat, 27 Jun 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 27 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove the Additional Director of Education over TGT-PGT recruitment
सिविल लाइंस ​स्थित धरना स्थलपर धरने पर बैठे टीजीटी पीजीटीअभ्या​र्थियों के समर्थन में पहुं - फोटो : shiv tripathi
प्रतियोगी छात्र प्रतिनिधिमंडल ने टीजीटी-पीजीटी भर्ती को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) कामता रामपाल को पद से हटाने की मांग की। पुरानी नियमावली के आधार पर 23,775 पदों पर भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग की है। वहीं, सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर अभ्यर्थियों का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल के संयोजक शीतला प्रसाद ओझा ने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर छात्रों को समय पर जानकारी नहीं दी गई। प्राविधिक कला व नॉन-बीएड प्रवक्ताओं को भर्ती में शामिल करने के लिए पत्र 15 जून तक शासन को भेजने की बात कही गई थी लेकिन बाद में 24 जून को पत्र भेजा गया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वर्ष 1982 की पुरानी माध्यमिक शिक्षा सेवा नियमावली के आधार पर भर्ती विज्ञापन जारी किया जाए। नियमावली में संशोधन से अभ्यर्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच और भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed