{"_id":"68bb5500a08ca34d5f0e513e","slug":"demand-to-issue-additional-list-on-vacant-seats-of-inspector-recruitment-2021-allahabad-news-c-3-ald1053-709231-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दरोगा भर्ती-2021 के रिक्त सीटों पर अतिरिक्त सूची जारी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दरोगा भर्ती-2021 के रिक्त सीटों पर अतिरिक्त सूची जारी करने की मांग
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सब-इंस्पेक्टर भर्ती-2021 के अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के पास बैठक कर रिक्त 800 पदों को भरने की मांग उठाई है। अभ्यर्थियों ने बताया कि 9534 पदों पर निकली भर्ती के सभी चरण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बावजूद लगभग 800 सीटें खाली रह गई हैं। उनकी मांग है कि अतिरिक्त सूची निकालकर बचे हुए पदों पर भर्ती की जाए।
अभ्यर्थियों का कहना है कि पूर्व की 2011 की दरोगा भर्ती, 2016 की कंप्यूटर ऑपरेटर और 2021 की एएसआई लिपिक-लेखा भर्ती में रिक्त सीटों पर मेरिट घटाकर चयन किया गया था। अभ्यर्थियों ने दरोगा भर्ती-2021 में भी इसे लागू करने की मांग की है। हाल ही में उच्च न्यायालय ने भी भर्ती बोर्ड को फटकार लगाते हुए रिक्त पदों पर प्रक्रिया पूर्ण करने का आदेश दिया है। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर रिक्त सीटें भरने की मांग की है और चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर वे न्यायालय की शरण लेंगे।