{"_id":"6a37e100e4fbde7fd9092a9c","slug":"demand-intensifies-for-tgt-pgt-recruitment-under-old-rules-aspirants-to-raise-their-voices-again-on-monday-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: टीजीटी-पीजीटी के रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली से भर्ती की मांग तेज, सोमवार को फिर गरजेंगे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: टीजीटी-पीजीटी के रिक्त पदों पर पुरानी नियमावली से भर्ती की मांग तेज, सोमवार को फिर गरजेंगे अभ्यर्थी
Sun, 21 Jun 2026 06:32 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 21 Jun 2026 06:32 PM IST
सार
टीजीटी और पीजीटी के रिक्त पड़े लगभग 23,775 पदों पर पुरानी नियमावली के आधार पर विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर 22 जून को युवा मंच के नेतृत्व में एक बार फिर पत्थर गिरजाघर पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
युवा मंच के बैनर तले पत्थर गिरजाघर पर प्रदर्शन करते टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीजीटी और पीजीटी के रिक्त पड़े लगभग 23,775 पदों पर पुरानी नियमावली के आधार पर विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर 22 जून को युवा मंच के नेतृत्व में एक बार फिर पत्थर गिरजाघर पर पहुंच रहे हैं। धरना-प्रदर्शन और आंदोलन के माध्यम से अपनी मांग पूरी कराने पर जोर देंगे। प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर फिर से आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। इस बार की लड़ाई आरपार की होगी।
विज्ञापन
युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि टीजीटी-पीजीटी भर्ती का विज्ञापन पुरानी नियमावली के आधार पर ही जारी किया जाना चाहिए। नई नियमावली लागू कर विज्ञापन जारी किए जाने की स्थिति में लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर संकट उत्पन्न हो जाएगा तथा बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी आवेदन के अवसर से वंचित हो जाएंगे, जो वर्षों से भर्ती की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा करना सरकार और संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। यदि पुरानी नियमावली को दरकिनार कर नई व्यवस्था के तहत विज्ञापन जारी किया जाता है तो यह लाखों युवाओं के साथ अन्याय होगा। युवा मंच इस मुद्दे पर लगातार संघर्षरत है और तब तक आंदोलन जारी रहेगा, जब तक अभ्यर्थियों के हितों के अनुरूप निर्णय नहीं लिया जाता। युवा मंच ने प्रदेश के सभी प्रतियोगी छात्र-छात्राओं एवं भर्ती अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की है।
विज्ञापन