फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Demand for homemade papad in the market, rate increased by ten percent, demand for potato chips is high

Holi : बाजार में होममेड पापड़ की डिमांड, दस फीसदी तक बढ़ा रेट, आलू के चिप्स की मांग ज्यादा

Sat, 08 Mar 2025 03:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Mar 2025 03:07 PM IST
सार

होली नजदीक आते ही चिप्स, पापड़, पाइप, कचरी समेत विभिन्न स्वाद और वैरायटी के गुझिया की मांग बढ़ गई है। रेडीमेड गुझिया की मांग काफी तेज है। इसके साथ ही काजू, साबूदाना, आलू, बेसन के नमकीन की बिक्री की भी खरीदारी हो रही है। 

विज्ञापन
Demand for homemade papad in the market, rate increased by ten percent, demand for potato chips is high
होली पर नमकीन पापड़ की बिक्री हुई तेज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ संपन्न होने के बाद संगमनगरी में अब होली की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। रंग, पिचकारी का बाजार जहां एक ओर सज चुका है तो वहीं पापड़, चिप्स, नमकीन के बाजार में भी रौनक बढ़ी है। पापड़, चिप्स बेचने वाले व्यापारियों का कहना है कि रंगीन पाइप, कचरी की बिक्री में इस बार कमी आई है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं घरों में बनाए जाने वाले आलू पापड़, चिप्स आदि की इस बार बाजार ज्यादा डिमांड है।

विज्ञापन


कारोबारी दीपक गुप्ता बताते हैं कि होममेड पापड़ वह आर्डर के हिसाब से बनवाते हैं। पिछले वर्ष की तुलना में पापड़, चिप्स आदि के दाम में दस फीसदी तक की वृद्धि हो चुकी है। इसी तरह कारोबारी विकास केसरवानी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जाने वाले पापड़ की दस्तक अब बड़े मॉल तक में भी हो चुकी है।
विज्ञापन


बताया कि नामी कंपनियां मूंग, उड़द दाल के पापड़ ही बाजार में सप्लाई करती हैं, जबकि होली पर आलू के पापड़ को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। इसी तरह नमकीन की भी बिक्री बढ़ गई है। महाजनी टोला के कारोबारी राजू अग्रवाल ने बताया कि मसाला समोसा, खस्ता के साथ बेसन के सेव की बिक्री होली पर खूब होती है। कहा कि उन्होंने 20 से ज्यादा तरह की नमकीन होली के लिए तैयार करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Demand for homemade papad in the market, rate increased by ten percent, demand for potato chips is high
होली पर नमकीन पापड़ की बिक्री हुई तेज। - फोटो : अमर उजाला।

होली पर नमकीन पापड़ का कारोबार होगा 55 करोड़ तक

इसी तरह पुराने शहर के तमाम मोहल्लों में महिलाएं आलू पापड़, चिप्स, साबूदाना पापड़ा आदि बनाने में जुट गई हैं। गृहिणी संध्या श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल पापड़, चिप्स और नमकीन तैयार किए जा रहे हैं। इसके बाद गुझिया, शकरपारे और मठरी का नंबर आएगा। वर्षा उपाध्याय ने बताया कि वह मोहल्ले की कुछ औरतों के साथ मिलकर आलू का पापड़ पिछले एक सप्ताह से बना रही हैं। स्थानीय दुकानदार भी उन्हें लगातार पापड़ का आर्डर दे रहे हैं। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल बताते हैं कि होली पर सिर्फ नमकीन, पापड़ का ही 55 करोड़ रुपये तक का कारोबार हो सकता है।

Demand for homemade papad in the market, rate increased by ten percent, demand for potato chips is high
एक दुकान पर रखे रेडीमेड चिप्स और पापड़ - फोटो : अमर उजाला।

बाजार में इस रेट पर मिल रहा सामान

डिजाइनर कचरी : 200-400 रुपये किलो

आलू पापड़ : 150-250 रुपये किलो
आलू चिप्स : 250-400 रुपये किलो

मठरी : 250-500 रुपये किलो
दालमोठ: 100 से 1200 रुपये किलो

चावल पापड़ : 180-350 रुपये किलो
साबूदाना पापड़ : 250-400 रुपये किलो

होली तक इतने का हो सकता है कारोबार

नमकीन पैक्ड - 6-8 करोड़
नमकीन लूज - 8-10 करोड़

पापड़ - 8-10 करोड़
चिप्स - 5-7 करोड़

फ्राई यम (चुर्री) - 8-10 करोड़
अन्य नमकीन उत्पाद - 7-10 करोड़

Demand for homemade papad in the market, rate increased by ten percent, demand for potato chips is high
गुझिया - फोटो : Instagram

प्रतापगढ़ में गुड़ की गुझिया व पंजाबी मट्ठी रंगोत्सव में घोलेगी रिश्तों में मिठास

होली के त्योहार के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। घरों से लेकर दुकानों तक गुझिया, मिठाई व नमकीन बनने लगी है। शहर की दुकानों पर गुझिया व नमकीन की कई वैराइटी मौजूद है। इस बार होली में गुड़ की गुझिया संग पंजाबी (सोहला) मट्ठी त्योहार पर रिश्तों में मिठास घोलेगी। शहर की दुकानों पर गुड की गुझिया के साथ ही खोया गुझिया, चाशनी मेवा गुझिया, ड्राईफ्रूट वाली गुझिया समेत मिठाई व नमकीन दुकानों पर तैयार की गई हैं।

शहर के अंबेडकर चौराहा, स्टेशन रोड, बाबागंज, बलीपुर, चौक व सदर बाजार में होली के त्योहार पर मिठास घोलने के लिए गुझिया, नमकीन व मिठाई तैयार की जा रही है। होली को देखते हुए शुद्ध खोया दुकानदार खुद तैयार करा रहे हैं। गुड़ की गुझिया 440 रुपये प्रति किग्रा बिक रही है।

Demand for homemade papad in the market, rate increased by ten percent, demand for potato chips is high
गुझिया। - फोटो : अमर उजाला।

शहर में 250 कुंतल से अधिक गुझिया बनाने का अनुमान

जबकि मेवा गुझिया 400 रुपये प्रति किग्रा है। इसके साथ ही चाशनी वाली गुझिया भी 400 रुपये प्रति किग्रा बिक रही है। शहर की 100 से अधिक मिठाई दुकानों पर 250 कुंतल गुझिया तैयार करने का अनुमान दुकानदारों ने जताया है। वहीं जनपद भर में 25 सौ टन गुझिया की बिक्री इस त्योहार पर होने का अनुमान है। इसके साथ ही नमकीन में पंजाबी मट्ठी, काजू मसाला नमकीन, मिनी समोसा की भी बिक्री होगी। इनकी कीमत 200 से 250 रुपये के बीच है।

अंबेडकर चौराहे के दुकानदार हरि प्रसाद मौर्य ने बताया कि होली के लिए गुझिया व नमकीन हर दिन बनाए जा रहे हैं। रविवार तक गुझिया की सभी वैराइटी तैयार कर ली जाएगी। साथ ही मिठाई व नमकीन भी तैयार किया जा रहा है।  मिठाई विक्रेता अनिल मोदनवाल ने बताया कि कई प्रकार की मिठाइयां तैयार की गई है। अभी बिक्री कम हो रही है। एक दो दिन में त्योहार के लिए गुझिया और अन्य खाद्य सामग्री तैयार कर ली जाएगी।

Demand for homemade papad in the market, rate increased by ten percent, demand for potato chips is high
गुझिया। - फोटो : अमर उजाला।

खोया 250 से 300 रुपये किग्रा

होली को देखते हुए खोया का दाम 30 से 40 रुपये बढ़ गया है। शहर के चौक में 250 से 300 रुपये प्रति किग्रा खोया बिक रहा है। गाय व भैंस के दूध के अलग-अलग खोया दुकानदार व लोग खरीद रहे हैं। शादी सीजन होने से भी खोया की कीमत अधिक है। खोया विक्रेता सतीश ने बताया कि इन दिनों मांग अधिक है। एक से दो घंटे में 30 से 40 किग्रा खोया बिक जाता है। आम दिनों में खोया का दाम 220 से 240 रुपये प्रतिकिग्रा के बीच था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed