फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Delivery boy molested a girl in the lift, arrested and sent to jail by police.

प्रयागराज : डिलीवरी ब्वॉय ने लिफ्ट में किशोरी से की छेड़छाड़, गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

Mon, 12 Feb 2024 11:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Feb 2024 11:29 AM IST
सार

किशोरी एजी ऑफिस के पास स्थित एक अपार्टमेंट में रहती है। उसके पिता सरकारी विभाग में हैं। शनिवार शाम उसने ऑनलाइन खाने का सामान ऑर्डर किया। शाम सात बजे के करीब ऑनलाइन खाने का सामान डिलीवरी करने वाली कंपनी का एक कर्मचारी पहुंचा और ऑर्डर डिलीवरी दी।

विज्ञापन
Delivery boy molested a girl in the lift, arrested and sent to jail by police.
डिलिवरी ब्वॉय गिरफ्तार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिविल लाइंस में ऑनलाइन ऑर्डर पर खाने के सामान पहुंचाने गए डिलीवरी ब्वॉय ने लिफ्ट में किशोरी से छेड़छाड़ की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भी भेज दिया गया है।

विज्ञापन


किशोरी एजी ऑफिस के पास स्थित एक अपार्टमेंट में रहती है। उसके पिता सरकारी विभाग में हैं। शनिवार शाम उसने ऑनलाइन खाने का सामान ऑर्डर किया। शाम सात बजे के करीब ऑनलाइन खाने का सामान डिलीवरी करने वाली कंपनी का एक कर्मचारी पहुंचा और ऑर्डर डिलीवरी दी। किशोरी का आरोप है कि उसे नीचे के तल पर जाना था, ऐसे में वह लिफ्ट में गई तो डिलीवरी ब्वॉय भी उसके पीछे-पीछे चला आया। जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा बंद हुआ तो उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर किशोरी ने शोर मचाया शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उधर, लिफ्ट के नीचे के तल पर पहुंचने पर दरवाजा खुलते ही डिलीवरी ब्वॉय भाग निकला। जानकारी पर परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंच गए और शिकायत की। पुलिस ने ऑनलाइन डिटेल निकाला तो पता चला कि आरोपी का नाम अजय कुमार गौतम निवासी कुरिया लवायन थाना औद्योगिक क्षेत्र है। परिजनों की शिकायत के आधार पर छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। रविवार को उसे सिविल लाइंस से ही गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी एसओ अमित सिंह ने बताया कि आरोपी जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed