फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Delhi is no longer away for tourist Travels from T-18 express in just six to 6.30 hours

दिल्ली से महज छह से 6.30 घंटे में प्रयागराज पहुंचेगी टी-18 एक्सप्रेस

Thu, 20 Dec 2018 10:07 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: राजेश सैनी Updated Thu, 20 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
Delhi is no longer away for tourist Travels from T-18 express in just six to 6.30 hours
ट्रेन 18 - फोटो : self

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया के तहत बनी देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन ‘टी-18’ राजधानी दिल्ली से प्रयागराज तक महज 6 से 6.30 घंटे तक का ही समय लेगी। इस ट्रेन का संचालन 29 दिसंबर से शुरू हो सकता है। अभी पटना राजधानी और हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस ही इस रूट की ऐसी ट्रेनें हैं, जो प्रयागराज आने में 6.45 घंटे का वक्त लेती हैं। इस बीच बृहस्पतिवार को ट्रेन-18 का दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से आगरा कैंट स्टेशन तक सफल ट्रायल किया गया। 

विज्ञापन


देश की पहली इंजन रहित टी-18 का यह तीसरा ट्रायल था। अब सुरक्षा से जुड़े तमाम पहलुओं पर सीआरएस की ओके का इंतजार रेल प्रशासन को है। सीआरएस की ओके मिलते ही इस ट्रेन का संचालन दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू कर दिया जाएगा। खास बात यह है कि टी-18 ट्रेन दिल्ली से सुबह चलकर रात में वापस वहां लौट कर आ जाएगी। अभी इसका संभावित समय दिल्ली से सुबह छह बजे का रहेगा। जो दिन में 12 से 12.30 बजे बीच इलाहाबाद जंक्शन पहुंचेंगी।

विज्ञापन

Delhi is no longer away for tourist Travels from T-18 express in just six to 6.30 hours
80 दिन चलेगा ट्रायल - फोटो : amar ujala

यहां ट्रेन का दो मिनट का ही ठहराव रहेगा। इसके बाद ट्रेन प्रयाग, जंघई के रास्ते वाराणसी दिन में दो बजे पहुंच जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले इसी रूट पर रेल विद्युतीकरण है। कुंभ के पूर्व इस ट्रेन का संचालन शुरू हो जाने से यात्रियों को फायदा होगा। साथ ही लंबे समय से दिल्ली के लिए शताब्दी चलाने की स्थानीय स्तर से जो मांग की जा रही है, वह टी-18 एक्सप्रेस के माध्यम से पूरी हो जाएगी। वापसी में वाराणसी से इसके चलने का संभावित समय अपराह्न 2.30 बजे रहेगा। जो शाम चार बजे के आसपास जंक्शन और रात 10.30 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। 

दिल्ली से प्रयागराज आने में प्रमुख ट्रेनों की समयावधि 
12302 हावड़ा राजधानी                     6.45 घंटे
12310 पटना राजधानी                     6.45 घंटे
22437 हमसफर एक्सप्रेस                  8.00 घंटे
12276 दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस             8.05 घंटे
12418 प्रयागराज एक्सप्रेस                   10 घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed