{"_id":"5c9525febdec222dcd5a8426","slug":"delhi-air-fare-hike-more-than-17000","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 हजार से ज्यादा हुआ दिल्ली का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 हजार से ज्यादा हुआ दिल्ली का किराया
Fri, 22 Mar 2019 11:44 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 22 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
busiest air route
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के बाद जहां प्रमुख ट्रेनों में नो रूम हो गया है तो वहीं शनिवार एवं रविवार को दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का किराया 17 हजार से ज्यादा का हो गया है। मजबूरी में यात्री महंगी टिकट लेने को मजबूर है। दिल्ली ही नहीं, लखनऊ, पटना, बंगलूरू, इंदौर और नागपुर की उड़ान का भी पर्व के मौके पर किराया काफी ज्यादा हो गया है।
दो दिन रंग के पर्व में सराबोर होने के बाद शुक्रवार की शाम से ही लोगों ने अपने गंतव्य की राह पकड़ ली। शुक्रवार की शाम सिर्फ एयर इंडिया की दिल्ली की ही सीधी फ्लाइट रही। हालांकि यह फ्लाइट फुल ही गई। अब शनिवार एवं रविवार को भी दिल्ली के लिए मारीमारी मची हुई है। शाम की फ्लाइट का किराया भी बढ़कर 17 हजार से ज्यादा हो गया है। इसी तरह शनिवार सुबह दिल्ली के लिए प्रयागराज से स्पाइस जेट की आखिरी उड़ान का भी किराया दस हजार से ज्यादा का हो गया है। छह जनवरी से स्पाइस जेट की फ्लाइट नियमित रूप से दिल्ली के लिए चल रही है।
वहीं बंगलूरू जाने वाली इंडिगो और नागपुर, इंदौर जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट का किराया भी काफी बढ़ा हुआ है। उधर इंडिगो द्वारा 20 अप्रैल से शुरू की जाने वाली मुंबई उड़ान की बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसका शुरूआती किराया भी अब बढ़कर साढ़े चार हजार रुपये के आसपास हो गया है।