फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   D.El.Ed 2026: Online applications to begin from June 15, training from September 14

डीएलएड 2026: 15 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, 14 सितंबर से प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed 2026: Online applications to begin from June 15, training from September 14
डीएलएड प्रशिक्षण 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन, काउंसलिंग एवं चयन-प्रवेश प्रक्रिया की समय-सारिणी शासन ने जारी कर दी है। इस संबंध में विशेष सचिव यतींद्र कुमार ने शुक्रवार को निर्देश जारी किए। इससे पहले सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 15 मई को शासन को समय-सारिणी जारी करने का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी के अनुसार, 10 जून को एकीकृत पोर्टल के माध्यम से विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण 15 जून से शुरू होकर 8 जुलाई तक चलेगा। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की स्टेट रैंक 16 जुलाई को जारी होगी। मेरिट के आधार पर राजकीय एवं निजी संस्थानों में सीट आवंटन के लिए प्रथम चरण की काउंसलिंग 20 जुलाई से 10 अगस्त तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

इस चरण में अभिलेख सत्यापन एवं प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी तथा प्रवेशित अभ्यर्थियों का विवरण 12 अगस्त को वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। द्वितीय चरण की काउंसलिंग 20 अगस्त से 10 सितंबर तक चलेगी। इसमें रिक्त सीटों के सापेक्ष मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर रिक्त सीटों को अनारक्षित श्रेणी में परिवर्तित कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी चरणों की काउंसलिंग एवं प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 2026-28 का शुभारंभ 14 सितंबर से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed