फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   delay in result of pcs due to lack of experts

विशेषज्ञों की कमी से पीसीएस मेंस के रिजल्ट में देरी

Fri, 05 Jun 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
delay in result of pcs due to lack of experts
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने जून की शुरुआत में पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट देने की तैयारी कर रखी थी, लेकिन विशेषज्ञों की कमी के कारण रिजल्ट फंसा हुआ है। कोविड-19 महामारी के कारण विशेषज्ञ आयोग आने को तैयार नहीं हैं और इसी वजह से रिजल्ट में देरी हो रही है। हालांकि, आयोग सीमित संसाधनों के बीच जल्द ही रिजल्ट देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

पीसीएस के 988 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा अक्तूबर 2018 में आयोजित की गई थी। आयोग ने पांच माह बाद 30 मार्च 2019 को प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया था। इसमें मुख्य परीक्षा के लिए 19096 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा अक्तूबर 2019 में आयोजित की गई थी। आयोग की ओर से अप्रैल 2020 में मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने की तैयारी थी, लेकिन मार्च में ही लॉकडाउन हो गया और आयोग भी बंद हो गया। 20 अप्रैल से आयोग पुन: खुला लेकिन, कोविड-19 की महामारी के मद्देनजर विशेषज्ञों ने आयोग में आने से इनकार दिया।
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा के विशेषज्ञों में ज्यादातर सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं और कोविड-19 के कारण अब भी आने को तैयार नहीं हैं। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों ने आयोग में जाना-जाना शुरू कर दिया है और सीमित संसाधनों के बीच रिजल्ट तैयार करने का काम अंतिम दौर में है। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि विशेषज्ञों की कम संख्या के बावजूद रिजल्ट जल्द से जल्द तैयार करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed