फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Defaults in security, two young men in front of Fleet

सुरक्षा में चूक, फ्लीट के सामने कूदीं दो युवतियां

Sat, 28 Jul 2018 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 28 Jul 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
Defaults in security, two young men in front of Fleet
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के शहर आगमन के दौरान उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। जगह-जगह उन्हें काले झंडे दिखाने की कोशिश तो हुई ही, धूमनगंज में विरोध जता रहीं दो युवतियां उनकी फ्लीट के आगे कूद गईं। गनीमत रही कि समय रहते ही उन्हें हटा लिया गया। इस दौरान कुछ देर के लिए काफिले की गाड़ियों को रुकना भी पड़ा। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों युवतियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर कीडगंज व कर्नलगंज में भी विरोध जताने की कोशिश करते कुछ लोगों को पकड़ा गया।
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को शुक्रवार दोपहर हवाई जहाज से वापस जाना था। 2.45 बजे के करीब वह बम्हरौली एयरपोर्ट पर जाने के लिए अल्लापुर स्थित बाघंबरी गद्दी से निकले। अभी उनका काफिला धूमनगंज थाने के पास से होकर गुजरने ही वाला था कि तभी वहां मौजूद तीन युवक-युवतियां नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने इन्हें रोकना चाहा, इसी दौरान दो युवतियां फ्लीट के सामने कूदकर काले झंडे लहराने लगीं। इस पर पायलटिंग कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात धूमनगंज पुलिस के भी होश उड़ गए। आननफानन में पुलिस ने युवतियों को हिरासत में ले लिया और इसके बाद फ्लीट गुजारी जा सकीं। इस घटना के चलते कुछ देर के लिए काफिले को रुकना भी पड़ा। उधर पुलिस ने दोनों युवतियों के साथ ही उनके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम नेहा यादव निवासी कटरा, रमा यादव व किशन मौर्य बताया। तीनों इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हैं। साथ ही नेहा इस बार छात्रसंघ चुनाव लड़ने की भी तैयारी में है। इंस्पेक्टर धूमनगंज संदीप मिश्रा ने बताया कि आरोपियों पर विधि विरुद्ध जमाव व मार्ग अवरुद्ध  करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले कर्नलगंज में इंडियन प्रेस चौराहे के पास अमित शाह को काले झंडे दिखाने की तैयारी में जुटे चार युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सुबह 8.30 बजे के करीब ही अखिलेश गुप्ता, उदय प्रताप यादव, अंकित यादव व सौरभ यादव इंडियन प्रेस चौराहे के पास पहुंच गए थे। सभी काली पैंट और टीशर्ट पहने हुए थे और इनकी मंशा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का विरोध जताने की थी। हालांकि पुलिस को भनक लग गई और विरोध जताने से पहले ही उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस थाने लाई। इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि इन्हें बाद में मुचलके पर रिहा कर दिया गया। उधर कीडगंज में भी मौजागिरी घाट से लौटते वक्त एडीसी गेट पर शाह का विरोध जताने की कोशिश करते दो युवक पकड़े गए। कीडगंज इंस्पेकटर आरके शर्मा ने बताया कि मोहित व आलोक को मौके से पकड़ा गया। दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed