फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Decomposed body of a youth missing for four days found hanging from a tree; discovery made after a foul smell

Prayagraj : चार दिन से लापता युवक का पेड़ से लटका मिला सड़ा-गला शव, दुर्गंध उठने पर हुई जानकारी

Thu, 25 Jun 2026 07:14 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फूलपुर (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, फूलपुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Jun 2026 07:14 PM IST
सार

चार दिन से लापता युवक का सड़ा-गला शव पेड़ से लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। वृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों को बाग से दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन

विस्तार

चार दिन से लापता युवक का सड़ा-गला शव पेड़ से लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों को बाग से दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फूलपुर थाना क्षेत्र के घोड़दौली गांव निवासी अजय कुमार प्रजापति उर्फ कुन्नू (22) पुत्र सूर्यबली प्रजापति 21 जून की सुबह घर से निकला था। इसके बाद उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। परिवार के लोगों को लगा कि वह काम के सिलसिले में बाहर गए हैं और जल्द लौट आएंगे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह गांव के कुछ लोग बाग की ओर गए तो वहां से तेज दुर्गंध आ रही थी। खोजबीन करने पर सुजीत सिंह के बाग में स्थित शीशम के पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटका मिला। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। शव की पहचान अजय कुमार प्रजापति के रूप में हुई। शव कई दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़-गल चुका था। शरीर के निचले हिस्से में कीड़े पड़ गए थे। शव जमीन से करीब एक फीट ऊपर पेड़ से सटा हुआ लटका था। शव के नीचे मृतक का मोबाइल फोन और चप्पल भी पड़े मिले।

विज्ञापन

इससे घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अजय तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई अमित प्रजापति मुंबई में रहकर काम करते हैं, जबकि छोटा भाई शिवम पढ़ाई कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या, हत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

चार दिन से बंद था मोबाइल, तलाश में जुटे थे परिजन

परिजनों के मुताबिक अजय 21 जून की सुबह घर से निकले थे। इसके बाद उनका मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा था। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसी बीच वृहस्पतिवार को शव मिलने की सूचना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

दुर्गंध से खुला मौत का राज

बृहस्पतिवार सुबह बाग की तरफ गए ग्रामीणों को तेज दुर्गंध महसूस हुई। पहले लोगों ने आसपास किसी जानवर के मरने की आशंका जताई, लेकिन तलाश करने पर शीशम के पेड़ से युवक का शव लटका मिला। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

मोबाइल और चप्पल ने बढ़ाए सवाल

घटनास्थल के नीचे मृतक का मोबाइल फोन और चप्पल पड़े मिले। शव भी पेड़ से सटा हुआ और जमीन से करीब एक फीट ऊपर लटका था। ऐसे में घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था अजय

मृतक अजय कुमार प्रजापति तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़े भाई अमित प्रजापति मुंबई में रहकर रोजगार करते हैं, जबकि छोटा भाई शिवम पढ़ाई कर रहा है। अजय के निधन से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed