{"_id":"68e828033e3e6973230f6eff","slug":"decks-cleared-for-construction-of-ropeway-at-sangam-at-a-cost-of-rs-200-crore-allahabad-news-c-3-1-ald1020-734155-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: संगम पर 200 करोड़ की लागत से राेपवे के निर्माण का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: संगम पर 200 करोड़ की लागत से राेपवे के निर्माण का रास्ता साफ
विज्ञापन
संगम पर रोपवे के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जमीन भी फाइल कर ली गई है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के उपाध्यक्ष अमित पाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को संबंधित विभागों के साथ बैठक कर निर्माण से संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
संगम पर रोपवे का निर्माण महाकुंभ से पहले प्रस्तावित था लेकिन जमीन को लेकर पेच फंसा हुआ था। बृहस्पतिवार को पीडीए में कार्यदायी संस्था एनएचएलएमएल एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ हुई बैठक में योजना पर चर्चा की गई और रोपवे का निर्माण जल्द शुरू करने के लिए कार्यदायी संस्था को मंजूरी दी गई।
पीडीए के उपाध्यक्ष ने बताया कि योजना से जुड़े सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर लिया गया है। रोपवे संगम पर एक से दूसरे छोर तक बनाया जाएगा। इसके लिए तीन टावर और दो स्टेशनों का निर्माण कराया जाएगा। योजना शुरू करने में अब किसी तरह की रुकावट नहीं रह गई है। दिवाली से पहले काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
200.35 करोड़ रुपये के प्रस्तावित लागत वाले रोपवे का निर्माण पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शहरियों को भी लंबे अर्से से इसके शुरू होने का इंतजार है। पीडीए के सचिव अजीत सिंह ने बताया कि मौके पर काम शुरू करने को लेकर कोई बाधा नहीं रह गई है। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। वहीं, पीडीए और कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण भी किया।