फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Decision will be made next week on examinations of Allahabad University

इविवि की परीक्षाओं पर अगले हफ्ते होगा निर्णय

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Decision will be made next week on examinations of Allahabad University
इविवि की परीक्षाओं पर अगले हफ्ते होगा निर्णय 0 15 जून को बुलाई गई इविवि परीक्षा समिति की बैठक 0 परीक्षा के प्रारूप समेत कई अहम बिंदुओं पर होगी चर्चा
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) जल्द ही वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर निर्णय लेने जा रहा है। इसके लिए 15 जून को इविवि की परीक्षा समिति की बैठक बुलाई गई है। छात्र भी लगातार मांग कर रहे हैं कि इविवि प्रशासन परीक्षाओं को लेकर जल्द ही स्थिति स्पष्ट करे। इसके लिए छात्रों के विभिन्न संगठनों की ओर से कुलपति को कई बार ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं। हालांकि पूर्व में इविवि प्रशासन ने परीक्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया था, जिसके अनुसार एक जुलाई से वार्षिक परीक्षाएं और 16 जुलाई से सेमेस्टर परीक्षाएं कराए जाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन बाद में लॉक डाउन की अवधि बढ़ा दी गई और इविवि प्रशासन को अपना प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। इस बीच यही तय हो सका है कि पहले स्नातक एवं परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कराई जाएंगी, ताकि जो छात्र-छात्राएं किसी अन्य शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेना चाहते हैं या उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के फॉर्म भर रखे हैं, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। इससे परीक्षाओं के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी आसानी से हो सकेगा। साथ ही स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के आयोजन को लेकर भी खाका तैयार किया जाएगा। इसके अलावा कुछ दिनों पहले ही बार कौँसिल ऑफ इंडिया की ओर से इविवि को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि बीएएलएलबी और एलएलबी अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन परीक्षा कराई जाए और बाकी छात्रों को पिछली वर्ष की परीक्षा में प्रदर्शन और मौजूदा सत्र में आंतरिक मूल्यांकन में मिले अंकों के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाए। इविवि की 15 जून को होने वाली परीक्षा समिति की बैठक में इन सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा और इसके बाद परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। बैठक में यह चर्चा भी होगी उपलब्ध संसाधनों में ऑनलाइन परीक्षा कराई जा सकती है या नहीं। साथ ही परीक्षा समिति के लिए संघटक कॉलेजों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षा का आयोजन कराना भी बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed