लॉक डाउन के कारण एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर निर्णय अटक गया है। कचहरी बंद होने के कारण एसटीएफ की ओर से पेपर आउट मामले में अब तक चार्जशीट दाखिल नहीं की जा सकी है, जबकि प्रतियोगी छात्रों को वाराणसी के एसएसपी ने आश्वासन दिया था कि 25 मार्च तक हर हाल में चार्जशीट दाखिल हो जाएगी। इस मामले में अब लॉक डाउन खत्म होने के बाद ही कुछ निर्णय होने की उम्मीद है।
{"_id":"5e883d618ebc3e77463081cb","slug":"decision-pending-on-lt-grade-recruitment-due-to-lockdown152","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पर अटका निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पर अटका निर्णय
Sat, 04 Apr 2020 01:25 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
lt grade
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
teacher
- फोटो : social media
आयोग बाकी 13 विषयों का रिजल्ट जारी कर चुका है और इन विषयों में चयनित सभी अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सत्यापन प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। आयोग की ओर से चार विषयों के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति भी शासन को भेजी जा चुकी है लेकिन एसटीएफ की जांच रिपोर्ट अब तक सामने ना आने के कारण नियुक्तियां भी फंसी हुई हैं। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने पिछले महीने की शुरुआत में वाराणसी के एसएसपी से मुलाकात की थी और यह मांग की थी कि चार्जशीट जल्द ही दाख़िल की जाए, ताकि आयोग चार्जशीट के आधार पर निर्णय ले सके।
teacher
- फोटो : अमर उजाला
आयोग अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से पहले ही कह दिया था कि चार्जशीट दाखिल होने के बाद ही वह रिजल्ट पर कोई निर्णय लेंगे। अभ्यर्थियों से मुलाकात के दौरान वाराणसी के एसएसपी ने आश्वासन दिया था कि चार्जशीट हर हाल में 25 मार्च तक दाखिल कर दी जाएगी। सूत्रों का कहना है कि इस मामले में जांच के लिए आयोग स्तर पर भी एक कमेटी बनाई गई है और मार्च के दूसरे हफ्ते में इस कमेटी के सदस्यों की एसटीएफ की जांच टीम के कुछ अफसरों के साथ बैठक हुई थी। बैठक में भी एक जांच अधिकारी ने आश्वस्त किया था कि 23 से 25 मार्च के बीच चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
उधर, एलटी समर्थक मोर्चा के प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय का कहना है कि कुछ दिनों पहले उनकी फोन पर विवेचना अधिकारी और वाराणसी के एसएसपी से बात हुई थी तो उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के कारण कचहरी बंद है, इसलिए चार्जशीट दाखिल नहीं की जा सकी है। कचहरी खुलते ही चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। फिलहाल प्रतियोगी छात्रों को अब लॉक डाउन खत्म होने का इंतजार है ताकि चार्जशीट दाखिल होने के बाद आयोग एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पर कोई निर्णय ले सके।
उधर, एलटी समर्थक मोर्चा के प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय का कहना है कि कुछ दिनों पहले उनकी फोन पर विवेचना अधिकारी और वाराणसी के एसएसपी से बात हुई थी तो उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के कारण कचहरी बंद है, इसलिए चार्जशीट दाखिल नहीं की जा सकी है। कचहरी खुलते ही चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। फिलहाल प्रतियोगी छात्रों को अब लॉक डाउन खत्म होने का इंतजार है ताकि चार्जशीट दाखिल होने के बाद आयोग एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पर कोई निर्णय ले सके।