फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Death toll from poisonous liquor liquor reached 11, four suspended including outpost in-charge

प्रयागराज : जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 12 पहुंची, चौकी प्रभारी सहित चार सस्पेंड

Thu, 18 Mar 2021 04:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Mar 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
Death toll from poisonous liquor liquor reached 11, four suspended including outpost in-charge
जहरीली शराब केस

हंडिया केसाईवुड क्षेत्र में जहरीली शराब का कहर बुधवार को भी जारी हो रहा है। शराब पीने के बाद बीमार हुए बरियापुर गांव निवासी कल्लू कनौजिया (60) और बींदा के महेंद्र यादव (45) की भी मौत हो गई। हालांकि कल्लू कनौजिया के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस तरह चार दिन में मौतों का कुल आंकड़ा 12 पर पहुंच गया। मामले में चौकी प्रभारी सहित चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

शराब के नौ कारोबारियों को किया गया है गिरफ्तार

Death toll from poisonous liquor liquor reached 11, four suspended including outpost in-charge
जहरीली शराब से मौत

शराब से लगातार हो रही मौतों पर डीआईजी व अन्य अफसरों के साथ डीएम बुधवार को सैदाबाद चौकी पहुंचे। करीब घंटे भर चौकी पर रहने के बाद डीएम डीएम भानुचंद गोस्वामी हंडिया थाने पहुंचे और पूरे प्रकरण पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जान गंवाने वाले लोगों में छह ने शराब पी थी। हालांकि उनका यह भी कहना था कि  इनकीमौत के कारण के बारे में विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। उन्होंने अन्य पांच ग्रामीणों की मौत की वजह बीमारी बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Death toll from poisonous liquor liquor reached 11, four suspended including outpost in-charge
सस्पेंड

डीआईजी निष्पादन त्रिपाठी ने बताया कि मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही की बात सामने आने पर चौकी प्रभारी कौशलेंद्रधर दुबे और तीन सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा पूर्व जांच पड़ताल के बाद हंडिया थाने में पांच नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इनमें से एक नामजद आरोपी विनोद भारतीय को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर अवैध शराब की तस्करी में लिपट ई और लोगों को गिरफ्तार किया गया। डीआईजी के मुताबिक अन्य नामजद आरोपियों और अवैध शराब की तस्करी में लिप्त लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed