फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Death of newly married woman in suspicious condition, accused of murder for dowry

प्रयागराज : नवविवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप

Thu, 31 Mar 2022 01:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 31 Mar 2022 01:28 AM IST
सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के फतूहां गांव में तबस्सुम (21) पत्नी सलीम की ससुराल में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सरायममरेज के सरारगंज निवासी शकील की बेटी तबस्सुम का निकाह दो जनवरी 2022 को को फतूहां गांव के सलीम से हुआ था।

विज्ञापन
Death of newly married woman in suspicious condition, accused of murder for dowry
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के फतूहां गांव में बुुधवार की सुबह ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मायकेवालों के साथ ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। मायकेवालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए उसे मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उधर, ससुरालियों का कहना है कि विवाहिता की बीमारी के कारण स्वाभाविक मौत हुई है। मौके पर ग्रामीण भी जुटे रहे। देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई थी।  

विज्ञापन



सरायइनायत थाना क्षेत्र के फतूहां गांव में तबस्सुम (21) पत्नी सलीम की ससुराल में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सरायममरेज के सरारगंज निवासी शकील की बेटी तबस्सुम का निकाह दो जनवरी 2022 को को फतूहां गांव के सलीम से हुआ था। मायकेवालों का आरोप है कि दहेज के बेटी को मार डाला गया। पड़ोसियों से तबस्सुम के मौत की सूचना मिलने पर मायके सरारगंज, मोयूनिद्दीनपुर थाना सरायममरेज से पिता शकील अहमद परिजनों के साथ गांव पहुंचे।

विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

दहेज के लिए बेटी को मारने का आरोप लगाते हुए परिजन हंगामा करने लगे। सूचना पर इलाकाईा पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया। विवाहिता के पति सलीम ने पुलिस को बताया कि उसकी मौत बीमारी से हुई है।



बताया कि तकरीब बीस दिन पहले वह मायके से दोबारा ससुराल आई थी। तबस्सुम के पिता शकील अहमद ने बताया कि मंगलवार को फोन पर बेटी से बात हुई थी। तब तक सब कुछ ठीकठाक था। बुधवार की सुबह बेटी के मौत की सूचना भी उसके ससुराल वालों ने नहीं दी। मृतक तबस्सुम के पिता शकील अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर में पति सलीम और उसके भाई के खिलाफ दहेज के लिए मार डालने का आरोप लगाया है। शाम को सीओ फूलपुर राम सागर भी मौके पर तफ्तीश को पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed