फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Death of corona infected elderly returned from Mumbai, seven new positives

मुंबई से लौटे कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, सात नए पॉजिटिव

Mon, 19 Jul 2021 11:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Jul 2021 11:52 PM IST
सार

  • 24 घंटे में बढ़े संक्रमित, 90 एक्टिव मरीज, सूबे में प्रयागराज का तीसरा स्थान, 11 हुए स्वस्थ 

विज्ञापन
Death of corona infected elderly returned from Mumbai, seven new positives
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

विस्तार

जिले में सोमवार को मुंबई निवासी एक बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वहीं रविवार को दो पर आई संक्रमितों की संख्या अचानक बढ़ गई। सोमवार को सात नए पॉजिटिव चिह्नित किए गए। 11 लोगों ने कोरोना को मात दी। 90 एक्टिव मरीजों के साथ प्रयागराज सूबे भर में तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


जिला सर्विलांल अधिकारी एसआएमओ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक सोमवार को जिले में 7566 लोगों की कोविड जांच की गई। सात नए संक्रमितों के संपर्कियों की खोज की जा रही है। आरआरटी टीमें संक्रमण प्रसार का पता लगाने उनके घर जाएंगी। उन्होंने बताया कि 24 घंटे में 11 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। सभी ने होम आइसोलेशन पूरा किया है।
विज्ञापन


सोमवार को जिले में लगातार दूसरे दिन एलथ्री एसआरएन अस्पताल में एक 72 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। वह मुंबई से यहां आए थे। उन्हें गुर्दे की बीमारी थी। संक्रमण के दौरान अस्पताल में उनकी डायलिसिस भी की गई थी। सह प्रभारी डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक बुजुर्ग का स्थानीय पता झूंसी का दर्ज है, लेकिन वह मुंबई से आए थे। स्वास्थ्य विभाग मंगलवार को बुजुर्ग के दर्ज पते पर संपर्कियों की कोविड जांच कराने को आरआरटी टीम भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआरएन के कोविड वार्ड  में अब सिर्फ दो संक्रमित भर्ती
एलथ्री एसआरएन अस्पताल के कोविड वार्ड में सोमवार की शाम सिर्फ दो संक्रमित भर्ती थे। डॉक्टरों के मुताबिक दूसरी लहर में यह सबसे कम संख्या है। कोरोना काल में सबसे कम एक संक्रमित ही वार्ड में भर्ती था,लेकिन संख्या शून्य नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed