{"_id":"6a5e8a17ec5bacffa50b5292","slug":"death-of-a-married-woman-under-suspicious-circumstances-allahabad-news-c-407-1-nan1015-17597-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Tue, 21 Jul 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
मृतक चांदनी पटेल की फाइल फोटो
- फोटो : Samvad
क्षेत्र के भरहा गांव में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
देवरिया गांव निवासी विवाहिता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब 13 महीने पहले उन्होंने बेटी चांदनी पटेल की शादी भरहा गांव निवासी युवक से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए बेटी का उत्पीड़न किया जा रहा था। कई बार उसने फोन कर मारपीट और जान का खतरा होने की जानकारी भी दी थी। परिजनों का आरोप है कि विवाहिता की मौत रविवार को हुई थी लेकिन इसकी सूचना उन्हें देर से दी गई। मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।