फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Death front dehydration in utraon prayagraj many people under treatment

Prayagraj: उतरांव में डायरिया से पांच लोगों की मौत, कई पीड़ितों का चल रहा उपचार

Tue, 06 Aug 2024 04:29 PM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 06 Aug 2024 04:29 PM IST
सार

उतरांव थाना क्षेत्र के भदवा गांव में डायरिया से पांच लोगों की मौत हो गई। चार लोगों की मौत एक दिन पहले हुई थी, जबकि एक युवक की मौत मंगलवार को हो गई। इससे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच गई है।

विज्ञापन
Death front dehydration in utraon prayagraj many people under treatment
उल्टी दस्त से युवक की मौत के बाद अस्पताल में रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उतरांव थाना क्षेत्र के भदवा गांव में डायरिया से पांच लोगों की मौत हो गई। चार लोगों की मौत एक दिन पहले हुई थी, जबकि एक युवक की मौत मंगलवार को हो गई। इससे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच गई है। डायरिया से पीड़ित बड़ी संख्या में लोगों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


विकासखंड सैदाबाद के उतरांव थाना क्षेत्र के भदवा गांव में हफ्ता भर के अंतराल में जहां उल्टी दस्त डायरिया से जहां चार मौतें हो गई थी,  वहीं दर्जन भर से ऊपर लोग डायरिया के चपेट में फंसे हुए थे। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया।
विज्ञापन


क्लोरीन की गोली बांटी गई। ओआरएस का पाउडर दिया गया। इन सब के बावजूद मंगलवार को दोपहर के समय भदवा गांव निवासी वीरेंद्र मुसहर (35) पुत्र जोखनलाल की उलटी दस्त से हालत बिगड़ गई। घर के परिजन ट्राली पर लादकर सीएससी सैदाबाद इलाज के लिए ले जा रहे थे जैसे ही वह अस्पताल के गेट के पास पहुंचा वैसे ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत से हड़कंप मच गया। मौत से पत्नी महारानी सहित उसके घर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उसके दो बेटे एक बेटी हैं। उतरांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed