{"_id":"614ba62b8ebc3e032c28d0c0","slug":"death-by-hanging-in-pm-came-to-the-fore-visra-preserve-in-narendra-giri-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र गिरि मौत मामला : पीएम में फांसी लगाने से मौत की बात आई सामने, विसरा प्रिजर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्र गिरि मौत मामला : पीएम में फांसी लगाने से मौत की बात आई सामने, विसरा प्रिजर्व
Thu, 23 Sep 2021 03:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 23 Sep 2021 03:24 AM IST
सार
पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, सुबह ही करा दिया गया पीएम।
विज्ञापन
नरेंद्र गिरि (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महंत नरेंद्र गिरि के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को किया गया। इसमें फांसी लगाने के कारण दम घुटने से मौत की बात सामने आई है। उनके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट पर विसरा भी प्रिजर्व कर लिया गया है। हालांकि पुलिस अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी उनके पास नहीं आई है। रिपोर्ट देखने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे के करीब महंत का शव बाघंबरी मठ से पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया। इस दौरान वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एक सीओ के नेतृत्व में तीन थानों की फोर्स मौजूद थी। 8.15 बजे के करीब पांच डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम शुरू किया। इस दौरान उनके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, महंत की मौत का कारण ‘एस्फिक्सिया ड्यू टू एंटी मॉर्टम हैंगिंग’ आया है यानी फांसी लगाने के कारण दम घुटने की वजह से उनकी मौत हुई। पोस्टमार्टम करने वाली डॉक्टरों की टीम ने विसरा भी प्रिजर्व कर लिया।
विज्ञापन
करीब दो घंटे चली कार्रवाई
पोस्टमार्टम की कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली। इससे पहले मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। हालांकि उनका कहना था कि पोस्टमार्टम करने वाली टीम अलग है। वह सिर्फ व्यवस्था का जायजा लेने आए थे। सुरक्षा के लिए पोस्टमार्टम के दौरान मचरी के दोनों गेट बंद कर दिए गए थे। पोस्टमार्टम के बाद 10.15 मिनट पर शव को बाहर निकाला गया जिसके बाद सीधे शव बाघंबरी मठ ले जाया गया।