फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deadly attack on youth, FIR registered

Prayagraj News: युवक पर जानलेवा हमला, एफआईआर दर्ज

Wed, 21 Jan 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 21 Jan 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on youth, FIR registered
महर्षि चौराहे के पास बीते 16 जनवरी को एक युवक पर जानलेवा हमले में पुलिस ने दो भाइयों सहित उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता धनवंती देवी की ओर से दर्ज एफआईआर में बताया गया कि वह माघ मेले में जीवन व्यापन के लिए दुकान लगाए हुए है। बीते 16 जनवरी को उसके भाई का बेटा दीपक गोस्वामी व रोशन दुकान से घर आए थे। इस दौरान नशे में धुत आरोपी मोनू केसरवानी, उसका भाई अवलेश निवासी कमता नगर छतनाग झूंसी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और दीपक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर घायल दीपक का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मोनू, अवलेश व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed