फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deadly attack on Lekhpal and Pradhan reached to stop capturing the hospital's land

अस्पताल की जमीन पर कब्जा रोकने पहुंचे लेखपाल और प्रधान पर जानलेवा हमला

Sun, 20 Dec 2020 01:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Dec 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on Lekhpal and Pradhan reached to stop capturing the hospital's land
crime - फोटो : demo pic
सरायइनायत थाना क्षेत्र के लीलापुर खुर्द गांव में शनिवार को ग्रामसभा की जमीन पर प्रस्तावित अस्पताल के निर्माण पर कब्जा कर रहे दबंगों का विरोध करना हल्का लेखपाल और प्रधान को भारी पड़ गया। दबंगों ने लेखपाल और ग्रामप प्रधान पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें दोनों जख्मी हो गए। किसी तरह दोनों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। बाद में आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा सकी थी। घटना से गांव की बस्ती में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के लीलापुर खुर्द गांव में ग्राम सभा की जमीन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनना प्रस्तावित है। शनिवार की सुबह गांव के कुछ दबंग वहां पहुंचे तथा ग्रामसभा की जमीन पर कब्जा करने लगे। इस बात की जानकारी ग्राम प्रधान कमलेश कुमार उपाध्याय को हुई तो उन्होंने एसडीएम फूलपुर युवराज सिंह को फोन पर कब्जे की जानकारी दी। एसडीएम के निर्देश पर हल्का लेखपाल विनोद कुमार सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे और निर्माण को रोकने ग्राम प्रधान के साथ मौके पर पहुंचे तथा निर्माण कार्य रोकने को कहा।
विज्ञापन


इस पर दबंगों ने लेखपाल से जाति सूचक शब्द का भी प्रयोग करते हुए गालीगलौज की। यही नहीं लाठी-डंडे से लेखपाल और प्रधान पर हमला कर दिया। दोनों को जान से मारने की भी धमकी दी गई। दबंगो के हमले में लेखपाल और प्रधान दोनों जख्मी हो गए। लेखपाल ने अपने साथ हुई मारपीट की सूचना एसडीएम को दी। एसडीएम के निर्देश पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक दबंग मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल विनोद कुुमार ने तीन नामजद तथा तीन अज्ञात व ग्राम प्रधान कमलेश कुमार उपाध्याय ने कई लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा सकी थी। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी बनी में भर्ती कराया है। घटना से गांव की बस्ती में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed