{"_id":"5e0ba6b18ebc3e87be2cf4c3","slug":"dead-body-was-thrown-at-sangam-after-strangulation-allahabad-news-ald2644571128","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर हत्या के बाद संगम में फेंकी गई थी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबाकर हत्या के बाद संगम में फेंकी गई थी लाश
विज्ञापन
प्रयागराज। दारागंज स्थित वीआईपी घाट पर तीन दिन पहले मिली युवती की लाश का पोस्टमार्टम मंगलवार को हुआ। इसमें पता चला कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
28 दिसंबर को किले के पास वीआईपी घाट पर पानी में 20 वर्षीय युवती की लाश उतराती मिली थी। शव को बाहर निकलवाया गया तो उसके गले पर काला निशान मिला। हालांकि काफी कोशिशों के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी, जिसके बाद पुलिस ने शव मर्चरी भेजवा दिया। तीन दिन बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं होने पर मंगलवार को शव का अज्ञात में पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान पता चला कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। हालांकि दुष्कर्म की आशंका गलत साबित हुई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। तस्वीरों के माध्यम से उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
मिली थी सिरकटी लाश, नहीं हुई शिनाख्त
वैसे दारागंज में हत्या कर लाश फेंके जाने का यह पहला मामला नहीं है। 27 अक्तूबर को दीपावली के दिन परेड ग्राउंड स्थित सिंचाई विभाग के ट्यूबवेल के पास सिर कटी लाश मिली थी। हत्यारों ने शव को जलाने का भी प्रयास किया था। उस मामले में अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।